चंडीगढ़ में हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वाला गिरफ्तार, मामला दर्ज
चंडीगढ़ के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध तरीके से रेहड़ी फड़ी लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी होने के बावजूद लोग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। सेक्टर 22 की मार्केट में पुलिस ने क्या बोला के रहने वाले अंकित कुमार को अवैध फड़ी लगाने पर गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध तरीके से रेहड़ी फड़ी लगाने पर पूरी तरह से पाबंदी होने के बावजूद लोग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। सेक्टर 22 की मार्केट में पुलिस ने क्या बोला के रहने वाले अंकित कुमार को अवैध फड़ी लगाने पर गिरफ्तार किया है। बता दें कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शहर में लगाने वाले अवैध फड़ियों को पूरी तरह से साफ करने के सख्त आदेश दिए थे। उसके बाद चंडीगढ़ नगर निगम और पुलिस की विशेष टीम ने स्पेशल ड्राइव चला रखा है। लेकिन हैरानी की बात है कि हाईकोर्ट के आदेशों को डेढ़ साल होने वाले हैं इसके बावजूद भी शहर में अवैध फड़ियों का कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
फेस्टिवल सीजन से पहले शहर के अलग-अलग एरिया में चलाए विशेष अभियान के तहत आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 383 (पब्लिक का रास्ता रोकना) के तहत कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ 383 जमानती धारा होने के कारण सभी आरोपितों को संबंधित थाने में कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ देती है। एसएसपी के निर्देशों पर थाना पुलिस ने लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ रेहड़ियां भी जब्त की हैं।
आदेश के बाद 130 पर केस
सभी थाना पुलिस ने अपने-अपने एरिया में एंक्रोचमेंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते आए हैं। एक जनवरी 2020 से 28 फरवरी तक कुल 130 से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ धारा 383 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें