Move to Jagran APP

टीकाकरण में पिछड़ा चंडीगढ़, 24,600 हेल्थ वर्करों ने करवाया पंजीकरण; अब तक 1,928 ने ली जिंदगी की डोज

Coronavirus Vaccination in Chandigarhः कोरोना टीकाकरण में चंडीगढ़ पिछड़ रहा है। चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए 24600 स्वास्थ्य कर्मियों ने पंजीकरण कराया लेकिन अभी तक 1928 का ही टीकाकरण हो पाया है। वहीं हरियाणा में 105419 हेल्थ वर्करों का टीकाकरण हो चुका है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Wed, 27 Jan 2021 11:44 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jan 2021 11:44 AM (IST)
टीकाकरण में पिछड़ा चंडीगढ़, 24,600 हेल्थ वर्करों ने करवाया पंजीकरण; अब तक 1,928 ने ली जिंदगी की डोज
Coronavirus Vaccination in Chandigarhः चंडीगढ़ में 1928 हेल्थ केयर वर्करों ने टीकाकरण कराया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Coronavirus Vaccination in Chandigarhः  सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ में अब तक 1,928 हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि शहर में 24,600 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराया है। केंद्र सरकार से हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को पहले स्लाट में 12 हजार और दूसरे स्लाट में 11,500 काेविशील्ड वैक्सीन की डोज मिली है। अप्रैल तक शहर में सभी हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हो जाएगा।

loksabha election banner

हरियाणा के मुकाबले पंजाब में कम हो रही वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक हरियाणा के मुकाबले पंजाब में 25 फीसद ही कोरोना टीकाकरण देखने को मिला है। हरियाणा में अब तक 1,05,419 हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि पंजाब में सिर्फ 39,418 हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 13,544 का टीकाकरण हुआ है।

शहर में बनाए गए 10 वैक्सीनेशन सेंटर

शहर में अब कोरोना टीकाकरण के लिए 10 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल जीएमसीएच-32 में दो, गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हास्पिटल जीएमएसएच-16 में दो, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-45 और पीजीआइ में चार वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं। जल्द ही शहर की बाकी डिस्पेंसरी और अस्पताल में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। ताकि हेल्थ केयर वर्करों का वहीं टीकाकरण हो सके।

किस राज्य व यूटी में कितने हेल्थ केयर वर्करों का हुआ टीकाकरण

राज्य व यूटी                                            कितने हेल्थ केयर वर्करों का टीकाकरण हुआ

चंडीगढ़                                                            1,928         

हरियाणा                                                          1,05,419  

हिमाचल प्रदेश                                                  13,544        

जम्मू और कश्मीर                                            16,173

लद्दाख                                                            670

पंजाब                                                            39,418

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.