शहर के डिस्कोथेक-क्लब और बार संचालकों पर पुलिस सख्त, नियम तोड़ने पर होगी गिरफ्तारी
पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे रतन लुभाना सहित 10 लोगों को हुक्का पीते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए लोगों में बार संचालक भी शामिल है।
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। शहर के डिस्कोथेक, क्लब और बार संचालकों को अनलॉक के नियमों को तोड़ने और लालच में शारीरिक दूरी की पालना नहीं करने पर पुलिस विभाग ने सख्त हिदायत दी। पुलिस विभाग के अनुसार ऐसे नियमों के खिलाफ जाने वाले बार-क्लब संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ कस्टमर के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि सेक्टर-7 सी स्थित द रिफ बार में बीजेपी नेता भजन सिंह माडू के बेटे रतन लुभाना सहित 10 लोगों को हुक्का पीते पुलिस ने गिरफ्तार किया। बार संचालक को भी गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब हो कि इससे पहलेे एसएसपी नीलांबरी जगदले के निर्देशानुसार पांच बजे शाम से 10 बजे रात तक बिना मास्क घूमने और शारीरिक दूरी की पालना नहीं करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस स्पेशल ड्राइव के तहत पुलिस ने विभिन्न हिस्सों से 300 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
इन एरिया में ज्यादा क्लब-डिस्को और बार
चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, फेज-2 और सेक्टर-26 एरिया में सबसे ज्यादा डिस्कोथेक, क्लब, बार और होटल हैं। इन एरिया में सभी संचालकों को स्थानीय थाना पुलिस ने हिदायत दे दी है। नियमों की पालना करना सभी के लिए अनिवार्य है। इससे पहले भी थाना पुलिस ने लगभग सभी बार-क्लब और डिस्कोथेक संचालक और मैनेजर के खिलाफ देर रात चालू रखने पर केस दर्ज किया हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें