Move to Jagran APP

Battle against corona: पंजाब में 7842 गांवों ने स्वेच्‍छा से किया लॉकडाउन

पंजाब में कोरोना के खिलाफ जंग में गांव अहम भूमिका निभा रहे हैं। राज्‍य में 7842 गांवों ने स्‍वेच्‍छा से लॉकडाउन किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 10:08 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 10:08 AM (IST)
Battle against corona: पंजाब में 7842 गांवों ने स्वेच्‍छा से किया लॉकडाउन
Battle against corona: पंजाब में 7842 गांवों ने स्वेच्‍छा से किया लॉकडाउन

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पंजाब के गांव अहम भूमिका निभा रहे हैं। पंजाब के 13240 गांवों में से 7842 गांवों ने अपने आप को अलग कर लिया है और खुद को लाॅकडाउन कर दिया है। इन गांवों में लोग सामाजिक दूरी (Social distance) का पूरा ध्‍यान रख रहे हैं।

loksabha election banner

इन गांवों के लोग स्‍वैच्छिक लॉकडाउन कर पुलिस काे पूरा सहयोग दिया है और इसके साथ ही अन्‍य गांवों के लाेगों को भी राह दिखा रहे हैं। इन गांवों में सिर्फ उन लोगों को गांव में दाखिल होने दिया जा रहा है, जिनके पास वैध पास या जरूरी सेवाएं देने संबंंधी इजाजत है।

इन गांवों में विशेष आइसोलेशन टीमों का गठन किया गया है। इन्होंने कर्फ्यू के शुरुआती पड़ाव में पुलिस फोर्स की मौजूदा स्थिति में सख्त पाबंदियां लागू करने व लोगों को इस घातक बीमारी के प्रति जागरूक करने में सहायता की।

यहां स्वैच्छिक लॉकडाउन-

क्षेत्र                         गांवों की संख्‍या

अमृतसर शहरी-           25

अमृतसर ग्रामीण-       158

बरनाला-                    92

बठिंडा-                      302

फरीदकोट-                 125

फतेहगढ़ साहिब-         178

फाजिल्का-                  82

फिरोजपुर-                 490

गुरदासपुर-                382

होशियारपुर-               40

जालंधर-                    17

जालंधर ग्रामीण-        840

कपूरथला-                 538

खन्ना-                     266

लुधियाना सिटी-        156

लुधियाना ग्रामीण-     157

मानसा-                    241

मोगा-                       324

पटियाला-                 666

पठानकोट-                347

रोपड़-                       618

संगरूर-                    571

मोहाली-                   420

नवांशहर-                 479

श्री मुक्तसर साहिब-    225

तरनतारन-              103

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: उठा बड़ा सवाल, कहीं मजहब के प्रचार से अलग तो नहीं था तब्लीगी जमातियों का मकसद

यह भी पढें: टेस्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार, नए किट RTK कोविड-19 से दो से तीन मिनट में मिलेगी रिपोर्ट


यह भी पढ़ें: Corona से मिलकर लड़ेंगे देश के 425 रिसर्च स्कॉलर-साइंटिस्ट, PU के scholar ने बनाया खास ग्रुप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.