Move to Jagran APP

Corona virus: पंजाब में तीन और की मौत, दो महिलाएं, मृतकों की संख्‍या आठ हुई

पंजाब में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। राज्‍य में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की माैत हो गई है। इनमें दो महिलाएं हैं। राज्य में कोराेना से मरने वालों की संख्‍या सात हो गई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 08:05 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 02:06 PM (IST)
Corona virus: पंजाब में तीन और की मौत, दो महिलाएं, मृतकों की संख्‍या आठ हुई
Corona virus: पंजाब में तीन और की मौत, दो महिलाएं, मृतकों की संख्‍या आठ हुई

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस COVID-19 से तीन और मरीजों की मौत हो गई है। लुधियाना व पठानकोट की दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। इसके अलावा सोमवार अमृतसर में नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्‍नर की मौत हो गई।  इसके साथ ही पंजाब में कोरोना से मौत की संख्‍या आठ पहुंच गई है। राज्‍य में साेमवार को दो और कोराना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई। इससे पंजाब में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 73 हो गई है।

loksabha election banner

राज्‍य में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 73 पर पहुंची

सोमवार सुबह फतेहगढ़ साहिब दो महिलाओं में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। बरनाला और कपूरथला में पहले पॉजिटिव केस आए हैं। कपूरथला में पॉजिटिव आया व्यक्ति जमाती है। रूपनगर में भी दो केस पॉजिटिव आए हैं। रविवार को कुल चार केस कोरोना संक्रमित केस सामने आए। तब्लीगी जमात से फतेहगढ़ साहिब पहुंचे 32 लोगों में से दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। बताया जाता है कि दोनों महिलाउं औरंगाबाद की रहने वाली हैं। दोनों को खमाणों में आइसोलेशन में रखा गया था। दोनों महिलाओं के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।

अमृतसर में कोरोना से पूर्व एडिशनल कमिश्‍नर की मौत

उधर, अमृतसर में काेराेना से नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्‍नर की मौत। उनको पिछले दिनों कोराेना वायरस COVID-19 से संक्रमित पाया गया था। वह अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। साेमवार सुबह उनकी मौत हो गई।  

लुधियाना और पठानकोट में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने दम तोड़ा, दोनों की नहीं थी ट्रैवल हिस्ट्री

लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कोरोना से संक्रमित 69 साल की महिला ने दम तोड़ा। महिला को 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लुधियाना के सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार महिला मोहाली की संक्रमित एक अन्य महिला के संपर्क में आई थी।

दूसरी तरफ पठानकोट के सुजानपुर की 75 वर्षीय महिला ने अमृतसर के जीएनडीयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह जिले का पहला पॉजिटिव केस था। महिला को 1 अप्रैल को पठानकोट से अमृतसर रेफर किया गया था। चार अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला के 12 परिजनों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया था।सुजानपुर कस्बे को सील कर दिया गया।

रूपनगर में भी दो नए मामले, अमृतसर में दो की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव

बरनाला में पॉजिटिव पाई गई सेखा रोड निवासी 43 वर्षीय महिला दो दिन से सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। बरनाला के सिविल सर्जन डॉ. जीबी सिंह ने बताया कि महिला के पति व बेटी को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उसके घर को जाने वाली सेखा रोड गली को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। वहीं, अमृतसर के कृष्णानगर की एक महिला और नगर निगम के पूर्व एडिशनल कमिश्नर (टेक्निकल) की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

---

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-         पॉजिटिव केस-       मौत

नवांशहर-         19-                  01

मोहाली-           15-                  01

होशियारपुर-      07-                  01

अमृतसर-          08-                 02

जालंधर-           06-                  00

लुधियाना-        05-                   02

मानसा-            03-                  00

पटियाला-         01-                  00

रूपनगर-          03-                  00

फरीदकोट-        01-                  00

पठानकोट-       01-                   01

बरनाला-          01-                   00

कपूरथला-        01-                   00

फतेहगढ़ साहिब- 02-                00

--------------------------------------------

कुल-              73-                  078

ठीक हुए- 4

नए केस- 4

एक्टिव केस- 61 

---

अब तक कुल संदिग्ध केस 2208

निगेटिव आए 1711

रिपोर्ट का इंतजार 429

-----------------

कपूरथला व पटियाला में दो महिलाओं ने की आत्महत्या

कोरोना की दहशत से कपूरथला व पटियाला में रविवार को दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। कपूरथला में फगवाड़ा के खुरमपुर की अकेली रह रही बुजुर्ग महिला संतोष कौर को खांसी-जुकाम व बुखार की शिकायत थी। महिला को लगता था कि उसे कोरोना हो गया है, इसलिए उसने जहर जाकर जान दे दी।

वहीं, पटियाला के पातड़ां में एक महिला ने खुद को गोली मार ली। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार 40 वर्षीय जसप्रीत कौर की बेटी पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी। कुछ दिन पहले उसने मां को अपनी सहेली के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। इसके बाद से जसप्रीत परेशान थी। रविवार को उसने पति की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: उठा बड़ा सवाल, कहीं मजहब के प्रचार से अलग तो नहीं था तब्लीगी जमातियों का मकसद

यह भी पढें: टेस्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार, नए किट RTK कोविड-19 से दो से तीन मिनट में मिलेगी रिपोर्ट


यह भी पढ़ें: Corona से मिलकर लड़ेंगे देश के 425 रिसर्च स्कॉलर-साइंटिस्ट, PU के scholar ने बनाया खास ग्रुप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.