राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ समाज को जोड़े बिना सम्भव नहीं Chandigarh News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ कर रहा है और समाज को जोड़े बिना यह काम सम्भव नहीं। यह विचार प्रसिद्ध लेखक व चिंतक सुनील आंबेकर का है।
चंडीगढ़, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र निर्माण का महायज्ञ कर रहा है और समाज को जोड़े बिना यह काम सम्भव नहीं। इसलिए जो लोग संघ पर समाज को तोडऩे के आरोप लगाते हैं वे स्वत: ही निरस्त हो जाते हैं। यह विचार प्रसिद्ध लेखक व चिंतक सुनील आंबेकर ने अपनी पुस्तक आरएसएस द रोडमैप फॉर ट्वेंटी फस्र्ट सेंचुरी के विमोचन के समय आयोजित समारोह में व्यक्त किए। यह समारोह सेंटर फॉर इकनॉमिक पॉलिसी रिसर्च द्वारा विद्यार्थी कल्याण न्यास के सहयोग से लॉ भवन में आयोजित किया गया था।
संघ की कार्यपद्धति व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण
अपनी किताब के विमोचन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव व संघ के प्रचारक सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ की कार्यपद्धति है व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण। संघ को न समझने वाले या इसके खिलाफ जानबूझकर दुष्प्रचार करने वाले लोग ही समाज को भ्रमित करने का काम करते हैं। संघ का इतना विस्तृत स्वरूप विद्यार्थियों के लिए शोध का विषय भी बन गया है, परंतु संघ में आए बिना संघ को समझना सम्भव नहीं है।
ये रहे माैजूद
समारोह में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संजय टंडन, भाजपा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पीयू वाइस चांसलर डॉ. राजकुमार, सेंटर फॉर इकनॉमिक पॉलिसी रिसर्च के निदेशक डॉ. सुभाष शर्मा, पीयू रजिस्ट्रर प्रो. करमजीत सिंह, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह, एडवोकेट पंकज जैन और आरएसएस के महानगर कार्यवाहक दीपक बत्रा अादि मौजूद थे ।