Move to Jagran APP

वेलेंटाइन को बनाया खास

शुक्रवार को हर उम्र का शहरवासी इसे अपने अंदाज में मनाता दिखा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 08:37 PM (IST)
वेलेंटाइन को बनाया खास
वेलेंटाइन को बनाया खास

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शहर में वेलेंटाइन डे बदला सा नजर आया। जहां पहले युवा अपनी मस्ती में दिखते थे, वहीं, शुक्रवार को हर उम्र का शहरवासी इसे अपने अंदाज में मनाता दिखा। कहीं विटेज कार रैली तो कहीं पार्टी। हर उम्र के लोगों ने इसे अपने अंदाज में मनाया। जिसमें केवल प्यार ही नहीं बल्कि संदेश भी छुपा था। 95 वर्ष पुरानी गाड़ी पर मनाई 50वीं सालगिरह

loksabha election banner

दलवीर सिंह और जीत कौर के लिए ये वेलेंटाइन डे खास रहा। दोनों ने शुक्रवार को अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाई। विटेंज एंड क्लासिक कार क्लब द्वारा आयोजित रैली में ये भी शामिल हुए। दलवीर सिंह के पास 1925 की ऑस्टिन चम्मी है। उन्होंने कहा कि रिश्ते की तरह गाड़ी का भी ख्याल रखा है। ये गाड़ी मैंने वर्षो पहले खरीदी थी। उस दौरान इनका होना ही अपने में खास होता था। शादी भी पचास साल पहले हुई। अब तो लगता ही नहीं कि ये वक्त कैसे बीत गया। जीत कौर ने कहा कि शादी के पचास वर्षो बाद भी हमारी रिश्ता इस गाड़ी की तरह हैं। जिसके साथ कई यादें जुड़ी हैं। आज वेलेंटाइन पर हम युवाओं के साथ इसे मना रहे हैं, इसकी भी खुशी है। विटेज एंड क्लासिक कार क्लब द्वारा आयोजित ये रैली लेजर वैली-10 से होकर सुखना लेक तक पहुंची। शादी के बाद वेलेंटाइन के बताए मायने

तमजारा क्लब, इंडस्ट्रियल एरिया में वेलेंटाइन पर स्पेशल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें रेनबो लेडीज क्लब की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें शादी के बाद वेलेंटाइन की अहमियत पर बात हुई। साथ ही कई तरह की गेम्स भी खेली गई। क्लब की प्रधान पूनम सहगल और आयोजक ज्योति सहगल ने कहा कि हम यहां पर वुमनहुड एंजॉय करना चाहते हैं। ऐसे में इस तरह का आयोजन करते हैं जहां महिलाएं अपनी बात रख सकें। चाहे वो मुद्दा युवाओं से जुड़ा भी क्यों न हो।

प्यार के नाम पर डोनेट किया ब्लड

वेलेंटाइन डे पर कैन एंड विल फाउंडेशन ने ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया। इसमें 134 यूनिट खून इकट्ठा किया गया। साथ ही 75 हजार रुपये की धनराशि जुटाई गई। इस ब्लड डोनेशन की थीम ही लव थी। जिसमें युवाओं ने लाल रंग की पोशाक को पहना। ब्लड डोनेशन के लिए 14 युवा पहली बार पहुंचे थे। ग्रुप की फाउंडर सुप्रीत धीमान ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में खून तो इकट्ठा किया गया, साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ रही आर्थिक रूप से गरीब एक स्टूडेंट की फीस के पैसे भी इकट्ठे हुए।

रैंपवॉक में दिखाई अपनी प्रतिभा

चंडीगढ़ अर्बन फेस्टिवल के तहत प्लाजा-17 में रैंपवॉक का आयोजन हुआ। इसमें शहर के विभिन्न फैशन डिजाइनिग से जुड़े स्टूडेंट्स ने रैंपवॉक की। इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग पहुंचे जिनकी नई नई शादी हुई है। इस इवेंट का मकसद प्यार और प्रतिभा दोनों का मौका देना था। जिसमें युवा डिजाइनर ने रैंपवॉक कर अपनी ड्रेस को प्रदर्शित किया।

डॉक्टरों ने मरीजों के साथ वेलेंटाइन डे मनाया

डॉक्टर और मरीज के रिश्ते को खास बनाते हुए ओजस हॉस्पिटल-26 पंचकूला के डॉक्टर्स ने मरीजों के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। हॉस्पिटल में एडमिट 30 मरीजों को डॉक्टर्स ने फूल देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.