दिल्ली से लौटे 80 फीसद जमातियों तक पहुंची पंजाब पुलिस, सबसे ज्यादा फतेहगढ़ साहिब के
पंजाब पुलिस ने राज्य के कुल 131 लोगों में से शुक्रवार तक ने 106 लोगों की पहचान कर ली थी। इनमें सबसे अधिक संख्या फतेहगढ़ साहिब की है।
चंडीगढ़ [कमल जोशी]। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटे 80 फीसद जमातियों को पंजाब पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। 40 का टेस्ट करवाया गया है, जिनमें से मोहाली में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। इस कार्यक्रम में शामिल पंजाब के कुल 131 लोगों में से शुक्रवार शाम तक पुलिस ने 106 लोगों की पहचान कर ली थी। इनमें सबसे अधिक संख्या फतेहगढ़ साहिब की है, जहां 32 लोग कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे हैं। इन सभी की पहचान हो चुकी है।
मोहाली और लुधियाना से जमात में 20-20 लोग शामिल हुए थे। इनमें से लुधियाना में 15 और मोहाली में 11 लोगों की पहचान हुई है। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम से संगरूर लौटे 15 में से 14, मानसा में 13 में से 11, जालंधर में 10 में से आठ, पटियाला में पांच में से एक, कपूरथला में चार में से तीन जमातियों की पहचान की जा चुकी है। होशियारपुर लौटे एक जमाती तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। इसके अलावा अमृतसर से एक, बरनाला से चार, मोगा से दो और पठानकोट से दो जमातियों का भी पुलिस ने पता लगा लिया है।
आगरा, मुजफ्फरनगर से आए चार मौलवियों समेत सात को ईदगाह में क्वारंटाइन किया
आगरा, मुज्फ्फरनगर से आए चार मौलवियों समेत सात लोगों को सेहत विभाग ने फरीदकोट ईदगाह में ही क्वारंटाइन कर दिया है। इन मौलवियों के संपर्क में रहने वाले तीन अन्य मुस्लिम परिवारों को भी क्वारंटाइन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार ने बताया कि सेहत विभाग ने एहतियातन की है। ये लोग जमात से संबंधित हैं और आठ मार्च को आगरा से फरीदकोट आए थे। इनके साथ मस्जिद में मीनार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आए दो कारीगर और एक स्थानीय निवासी को भी क्वारंटाइन किया गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें