Bharat Bandh News Live: पंजाब में CAA और NRC के विरोध में भारत बंद का कोई असर नहीं
Bharat Bandh News Live पंजाब में सीएए और एनआरसी के खिलाफ भारत बंद का पंजाब में कोई असर नहीं दिख रहा है। राज्य में कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हुए हैं लेकिन बाजार खुले हुए हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोध में भारत बंद (Bharat Bandh) पंजाब में बेअसर है। राज्य में दुकानें खुली हुई हैं और बाजारों में आम दिनों की तरह चहल पहल है। कुछ शहरों में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सड़क और रेल यातयात सामान्य है।
बता दें कि विभिन्न संगठनों ने CAA और NRC के खिलाफ आज भारत बंद की घोषणा कर रखी है। पंजाब में कई स्थानों पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तरनतारन, अबोहर सहित कई शहरों में जुलूस निकाला और CAA और NRC के खिलाफ नारेबाजी की।
तरनतारन में प्रदर्शन करते बंद समर्थक।
राज्य में किसी शहर में भारत बंद का असर नहीं दिखा। बरनाला में बंद का कोई असर नहीं दिखा और यहां बाजार खुले हैं। यातायात भी सामान्य है। तरनतारन जिले में भी भारत बंद का कोई असर नहीं है। तरनतारन शहर में दुकानें खुली हुई हैं और कारोबार चल रहा है। सड़कों पर भी आमदिनों की तरह चहल-पहल है। शहर में प्रदर्शनकारियों ने जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस वहां पहुंच गई।
फाजिल्का में भी भारत बंद का कोई असर नहीं है। बाजार पहले की तरह खुले हुए हैं। अबोहर में CAA के विरोध में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय युवजन समाज तथा अन्य संगठनों ने शहर में रोष मार्च भी निकाला। शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
फतेहगढ़ साहिब में भी भारत बंद का कोई असर नहीं है। यहां भारत बंद के समर्थन में कोई प्रदर्शन नहीं हुआ है। होशियारपुर में भी भारत बंद का किसी तरह का असर नहीं है। शहर में कई संगठनों के सदस्यों ने रोष मार्च निकला। रूपनगर में बंद का बेअसर रहा। यहां भी दुकानें खुली हुई हैं और सड़कों पर यातायात सामान्य है। नवांशहर में भी भारत बंद बेअसर है। यहां कुछ संगठनों के रोष मार्च निकाला। गुरदासपुर में भी बंद का कोई असर नहीं है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: 157 साल यह पुरानी कोठी आज भी नंबर-1, इसकी खासियत कर देती है हैरान