Move to Jagran APP

अनुच्छेद-370 हटाने के बाद चंडीगढ़ में बढ़ा भाजपा की सदस्यता का ग्राफ Chandigarh News

भाजपा का सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक जारी रहेगा। पंचकूला और मोहाली में भी भाजपा के साथ नए सदस्य जुड़ रहे हैं।

By Edited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 11:32 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 11:57 AM (IST)
अनुच्छेद-370 हटाने के बाद चंडीगढ़ में बढ़ा भाजपा की सदस्यता का ग्राफ Chandigarh News
अनुच्छेद-370 हटाने के बाद चंडीगढ़ में बढ़ा भाजपा की सदस्यता का ग्राफ Chandigarh News
चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जब से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई गई है, उसके बाद से चंडीगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में बंपर इजाफा हुआ है। छह से लेकर 15 अगस्त तक 20 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। ऐसे में अब 62 हजार 220 नए सदस्य जुड़ गए हैं। जबकि छह अगस्त को चंडीगढ़ भाजपा के साथ 42 हजार सदस्य जुड़े थे। भाजपा का सदस्यता अभियान 20 अगस्त तक जारी रहेगा। पंचकूला और मोहाली में भी भाजपा के साथ नए सदस्य जुड़ रहे हैं।

चंडीगढ़ भाजपा ने इस बार 72 हजार से एक लाख लोगों को सदस्य बनाने का टारगेट लिया था लेकिन स्थानीय स्तर पर भाजपा अपना टारगेट पूरा कर गई है। टारगेट से ज्यादा चंडीगढ़ भाजपा के अब तक एक लाख 34 हजार सदस्य बन चुके हैं। पिछले तीन दिन में चंडीगढ़ भाजपा में 12 हजार सदस्य नए जुड़े हैं। पहले 11 अगस्त को अभियान समाप्त करने का निर्णय लिया था। पार्टी ने साल 2015 में हुई सदस्यता से 20 प्रतिशत बढ़ाने का टारगेट लिया था। लेकिन रिस्पांस अच्छा मिलने पर अब यह संभावना जताई जा रही है कि चंडीगढ़ भाजपा के 20 अगस्त तक एक लाख 40 हजार से ज्यादा सदस्य बन जाएंगे। साल 2015 में हुई सदस्यता को भी जोड़ा जा रहा है।

पार्टी के अनुसार जिन्होंने साल 2015 में सदस्यता ली है, वह फिर से सदस्य नहीं बन सकते हैं। छह जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता चल रही है। उधर, सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा सेक्टर-26 सत्संग भवन में आ रहे हैं। कांग्रेस के कई नेता हैं संपर्क में इस समय कांग्रेस के कई नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद से कई छोटे कार्यकर्ताओं ने खुद ही भाजपा की सदस्यता ऑनलाइन ले ली है। कांग्रेस का एक पार्षद भी भाजपा के संपर्क में है। पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव गुरप्रीत हैपी भाजपा में शामिल हुए हैं। वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन के कार्यकाल का यह अंतिम अभियान है क्योंकि मेंबरशिप पूरी होने के बाद संगठनात्मक चुनाव की प्रकिया शुरू हो जाएगी। जिसके बाद भाजपा के नए अध्यक्ष को भी चुना जाएगा। हाईकमान ने चुनाव करवाने के लिए प्रेम कौशिक को इलेक्शन अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। 20 अगस्त के बाद सदस्यों की छंटनी का काम शुरू होगा। छंटनी में हो गए थे 22 हजार बाहर साल 2015 में हुए सदस्यता अभियान में चंडीगढ़ भाजपा के कुल 94 हजार सदस्य बने थे लेकिन छंटनी और निरीक्षण के बाद संख्या कम होकर 72 हजार हो गई थी। इनमें कई पंचकूला और मोहाली के भी निवासी थे जिन्होंने मिस्ड काल देकर सदस्यता ली थी लेकिन उनकी सदस्यता चंडीगढ़ भाजपा में जोड़ दी गई थी। जिन्हें फिर बाद में चंडीगढ़ की सूची से निकाल दिया गया था।

लोगों में भाजपा के प्रति बढ़ा है विश्वास
सदस्यता अभियान के संयोजक रामवीर भट्टी का कहना है कि छह जुलाई से शुरू हुए अभियान में अब तक 62 हजार से ज्यादा नए लोगों ने सदस्यता ली है। जबकि अभी अभियान 20 अगस्त तक चलेगा। हर कोई इस समय भाजपा के साथ जुड़कर मोदी सरकार को मजबूत करना चाहता है। तय किया गया लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन का कहना है कि मोदी सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की ताकत पिछली किसी भी सरकार में नही थी लेकिन मोदी सरकार ने इसे हटाकर देशवासियों के प्रति अपना वायदा पूरा किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी भी टूट रही है क्योंकि उनके भी कई नेता मान रहे हैं कि यह मोदी सरकार का कदम काफी सराहनीय रहा है।

यहां पर फोन करके ले सकते हैं सदस्यता
संयोजक रामवीर भट्टी का कहना है कि छह जुलाई से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने हेतु एक टोल फ्री मेंबरशिप नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर और फोन नंबर 8980789807 पर एसएमएस के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। इसके अलावा कार्यकर्ता व्यक्तिगत रूप में फार्म भरकर भी लोगों को सदस्यता ग्रहण करवा सकते हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.