Move to Jagran APP

ओडिशा की महिला को बंधक बना दुष्कर्म करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार Chandigarh News

ओडिशा की महिला को मोहाली छोडऩे निकले ऑटो चालक ने दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। वारदात में शामिल भतीजे और इसकी मदद करने वाले सौतेले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 12:05 PM (IST)
ओडिशा की महिला को बंधक बना दुष्कर्म करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार Chandigarh News
ओडिशा की महिला को बंधक बना दुष्कर्म करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार Chandigarh News

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पांच जुलाई को अलसुबह तीन बजे रेलवे स्टेशन से ओडिशा की महिला व उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची को मोहाली छोडऩे निकले ऑटो चालक ने रामदरबार स्थित मकान में दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। वारदात करने वाले भतीजे और मदद करने वाले सौतेले चाचा को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

गिरफ्तार मुख्य आरोपित 23 वर्षीय मुकेश और सौतेला चाचा 40 वर्षीय रवि है। दोनों आरोपितों को जिला अदालत ने जेल भेज दिया है। महिला की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा में रहने वाले 40 वर्षीय रवि को काबू किया था। रिमांड के दौरान आरोपित ने भतीजे 23 वर्षीय मुकेश के बारे में जानकारी दी। हल्लोमाजरा में पिछले कई साल से रहने वाला मुकेश वारदात के बाद अपने घर हाउस नंबर-237, सदर कैंट, लखनऊ भाग गया था। जिसके बाद यूटी पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

वारदात के तीन दिन बाद दी थी शिकायत

आठ जुलाई की सुबह मोहाली पुलिस से पीडि़ता महिला की शिकायत सेक्टर-31 थाना पुलिस को मिली। बयान में 42 वर्षीय महिला ने बताया कि वह देर रात अपनी साढ़े तीन वर्षीय बेटी के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। वहा से उसने एक ऑटो मोहाली के सेक्टर-82 के लिए हायर किया। जहां वह एक फैक्ट्री में काम करती है। रास्ते में उसकी बेटी भूख से रोने लगी तो ऑटो चालक ने कहा कि उसका घर रास्ते में पड़ता है। वहा पर कुछ खिलाकर फिर मोहाली छोड़ देते हैं। लेकिन आरोपितों ने वहां उसे बंधन बनाकर दो दिन दुष्कर्म किया और फिर मोहाली छोड़कर भाग गए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.