घरेलू कलह की भेंट चढ़ा परिवार, पत्नी की हत्या कर खुद लगाया फंदा Chandigarh News
गांव मौली स्थित मकान के कमरे में सोमवार शाम दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पति अनिल के खिलाफ पत्नी की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
जेएनएन, चंडीगढ़। गांव मौली स्थित मकान के कमरे में सोमवार शाम दंपती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौलीजागरां थाना पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर पति अनिल के खिलाफ पत्नी की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले में मृतक महिला पूजा की बुआ कृष्णा ने पुलिस में शिकायत दी है। घटनास्थल पर एसएसपी निलांबरी जगदाले, डीएसपी ईस्ट दिलशेर ङ्क्षसह चंदेल, थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल सहित सीएफएसएल टीम पहुंचे। पुलिस ने दोनों की बॉडी जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है क मामले में स्पष्ट तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है। मृतकों की पहचान मूल रूप से हरियाणा के कैथन के पुंडरी स्थित गांव बरसाना निवासी अनिल कुमार और उसकी पत्नी पूजा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों के शव को देख कर लगता है कि दोनों की मौत के लगभग 18 से 20 घंटें हो चुके हैं।
ऑटो चालक था अनिल, पंचकूला के सिविल अस्पताल में काम करती थी पत्नी पूजा
मृतक अनिल कुमार ऑटो चालक था। पूजा सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल में काम करती थी। अनिल ने मौली गांव में दो महीने पहले ही इस मकान को किराए पर लिया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
महिला थाने में चल रहा है केस
मृतका पूजा की बुआ कृष्णा ने बताया कि शादी के बाद से दोनों की आपस में बनती नहीं थी। इसके चलते दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। अनिल अक्सर शराब पीकर पूजा से मारपीट करता था। अनिल की मारपीट से तंग आकर पूजा ने उसकी शिकायत पंचकूला पुलिस को दी थी। पिछले साल से सेक्टर-5 पंचकूला वुमन थाना में केस भी चल रहा है। इसके लिए पुलिस ने कई बार अनिल को राउंड अप भी किया था।
एक महीने से बुआ के घर पर रहती थी पूजा
कृष्णा ने बताया कि मौली में कमरा लेने के बाद अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। अनिल रोजाना उससे मारपीट करने लगा। जब पूजा ने यह बात उन्हें बताई तो वह पूजा को सेक्टर-28 में अपने घर लेकर गई। पिछले एक महीने से पूजा उनके साथ उनके घर पर ही रहती थी। इस बीच अनिल उसे फोन कर काफी परेशान करता रहता था। रविवार रात जब वह घर नहीं आई तो उसे लगा कि शायद अनिल के साथ होगी।
फूफा के साथ जाती थी नौकरी पर
पूजा के फूफा अशोक ने बताया कि वह डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विस हरियाणा में काम करते हैं। पूजा सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में काम करती थी। इसलिए रोजाना सुबह शाम वह उनके साथ ही नौकरी पर जाती थी और घर वापस आती थी। रविवार को सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकली, मगर वापस नहीं आई। फोन करने पर न तो पूजा से बात हो पाई और न ही अनिल से। इसके बाद बुआ कृष्णा सोमवार शाम को साढ़े छ: बजे अनिल के कमरे पर पहुंची। जहां कमरे के अंदर अनिल छत पर रस्सी से फंदा लगा कर झुला रहा था और पूजा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसका शरीर जगह जगह से फूल गया था। यह देख उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अपने पति को दी।
दोनों बेटे हैं गांव में
कृष्णा ने बताया कि दोनों की शादी के हुए लगभग दस साल हो चुके थे। उनके दो बेटे है, जोकि गांव में अपनी दादी के पास रहैं। उनके एक बेटा अंकुश सात साल और बड़ा बेटा दिलखुश आठ साल का है। पूजा ने दोनों बेटों को उनकी दादी के पास गांव पर छोड़ा हुआ था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें