Admission के बाद कॉलेजों में Documents जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू Chandigarh News
डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 में एडमिशन के बाद डॉक्यूमेंटेशन शुरू हो गई है। इसके अलावा शहर के सभी कॉलेज में स्टूडेंट्स सुबह से ही डॉक्यूमेंटेशन के लिए पहुंच रहे हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। शहर के सभी कॉलेज में स्टूडेंट्स सुबह से ही डॉक्यूमेंटेशन के लिए पहुंच रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सेंट्रलाइज्ड एडमिशन करने के बाद सोमवार को यूटी के जनरल कोटे के स्टूडेंट को डॉक्यूमेंटेशन के लिए बुलाया गया है।डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 में एडमिशन के बाद डॉक्यूमेंटेशन शुरू हो गई है।
स्टूडेंट्स अपने डॉक्यूमेंट जमा करवाने के इलावा फीस भी जमा करवा पाएंगे। यह डॉक्यूमेंटेशन शहर के सभी 11 कॉलेजों में चल रहा है, जिसमें डीएवी कॉलेज सेक्टर-10, जीसीजी-11, एसडी कॉलेज सेक्टर -32, एमजीएम कॉलेज सेक्टर-36 सहित सभी कॉलेजों में डॉक्यूमेंटेशन हो रही है। यह डॉक्यूमेंटेशन जनरल कोटे के स्टूडेंट पूरे होने तक चलेगी। सभी कॉलेजों ने अपने ऑडिटोरियम में काउंसलिंग के लिए जगह बनाई हुई है। इसके बाद मंगलवार को नॉन यूटी कोटे के स्टूडेंट की डॉक्यूमेंटेशन होगी।