Top Chandigarh News of the day, 4th July 2019 : ट्राईसिटी में बारिश,दुष्कर्म पीड़िता काे लिखा कॉलगर्ल, हादसे में दो की मौत
चंडीगढ़ में वीरवार काे बारिश हुई। दुष्कर्म पीड़िता की फोटो पर कॉलगर्ल और नंबर लिखा। डिवाइडिंग रोड पर हादसे में दो नौजवानों की मौत हो गई।
ट्राईसिटी में बारिश
बारिश का इंतजार कर रहे चंडीगढ़ वासियों के लिए वीरवार का दिन राहत लेकर आया। हालांकि मानसून आने में अभी कुछ दिन लग जाएंगे लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लाेगाें के चेहरे खिल गए हैं। वीरवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे और लगभग 6.30 बजे बहुत बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण शहर के कई हिस्साें में जलभराव की सि्थति देखी गई।
दुष्कर्म पीड़िता काे लिखा कॉलगर्ल
दुष्कर्म पीड़िता की फोटो पर कॉल गर्ल और नंबर लिखकर सोशल साइट पर अपलोड करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति उनकी पहचान उजागर कर पब्लिक में बदनाम कर रहा है। उसने फोटो अपलोड करते हुए लिखा...कॉलगर्ल। पुलिस ने मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।
हादसे में दो नौजवानों की मौत
बुधवार रात सेक्टर 16-17 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराने से दो नौजवानों की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों की पहचान अमरिंदर (25) और तरनदीप (22) के रूप में हुई है। वहीं, उनका साथी मनप्रीत सिंह घायल है। सभी खुड्डा अली शेर, चंडीगढ़ के रहने वाले थे।