Move to Jagran APP

बच्चों को मतदान के प्रति प्रेरित करना बेहतर कदम : विवेक दहिया

शहर में वोटर प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे चुनाव आयोग और सोशल वेलफेयर की टीम स्वीप के ब्रांड अंबेसडर अभिनेता विवेक दहिया रविवार को शहर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 06:23 AM (IST)
बच्चों को मतदान के प्रति प्रेरित करना बेहतर कदम :  विवेक दहिया
बच्चों को मतदान के प्रति प्रेरित करना बेहतर कदम : विवेक दहिया

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़ : शहर में वोटर प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे चुनाव आयोग और सोशल वेलफेयर की टीम स्वीप के ब्रांड अंबेसडर अभिनेता विवेक दहिया रविवार को शहर पहुंचे। विवेक जागरूकता अभियान में भाग लेने के लिए विशेष तौर से मुंबई से चंडीगढ़ अपने घर आए हैं। 11 मई को उन्होंने न्यू लेक सेक्टर-42 में आयोजित अवेयरनेस कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले उन्होंने एलांते मॉल में भी पब्लिक कार्यक्रम करके लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि विवेक चंडीगढ़ के स्थानीय निवासी होने के कारण स्वीप के साथ बिना पैमेंट के काम कर रहे हैं। वह जागरूकता के लिए विशेष तौर पर शहर आ हैं। उल्लेखनीय है कि विवेक वीरा सीरियल से मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने छोटे परदे पर यह है महोब्बतें, ये आशिकी जैसे सीरियल में काम किया है। हर वोट अहम इसलिए जरूर डालें वोट शहर पहुंचने पर विवेक ने खुद के जीवन के बारे में दैनिक जागरण के साथ अनुभव साझे किए। उन्होंने कहा कि वोट देना मेरा पहला फर्ज है। जब मैं 18 साल का हुआ था तो मेरे पापा मुझे खुद वोट बनवाने के लिए लेकर गए थे। मैं मम्मी-पापा के साथ ही वोट देने का अनुभव लेना चाहता हूं इसलिए मुंबई में सेटल होने के बाद भी वोट चंडीगढ़ में ही है। विवेक ने बताया कि हर वोट बहुत अहम है। इसलिए सभी को वोट देना चाहिए। दैनिक जागरण अभियान को सराहा विवेक दहिया ने दैनिक जागरण अभियान मेरा वोट मेरी पहचान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का बहुत ज्यादा असर पड़ता है। बच्चे आने वाले समय के लिए खुद भी मतदान करने के प्रति जागरूक होते हैं इसके अलावा उनके माता-पिता का भी बच्चों के बोलने का बहुत ज्यादा असर होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि दैनिक जागरण ने मेरा वोट मेरी पहचान अभियान के तहत विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों के अलावा शहर की विभिन्न संस्थाओं से मिलकर वोटर अवेयरनेस अभियान चलाया है, ताकि 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.