एयरपोर्ट पर 2.44 करोड़ का सोना बरामद, दो लोग पकड़े
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को करोड़ों का सोना बरामद किया गया। इस
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को करोड़ों का सोना बरामद किया गया। इसके साथ्ज्ञ ही दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया। जानकारी अनुसार सोना अवैध तौर से दुबई से लाया गया। आरोपी इंडिगो की दुबई की फ्लाइट से चंडीगढ़ उतरे। गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआइ की टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के बैग से 8.16 किलो सोने के 70 बिस्किट बैग से बरामद किए गए। इसकी बाजार में कीमत लगभग 2.44 करोड़ रुपये है।
जानकारी के मुताबिक दुबई की फ्लाइट सुबह 11.00 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। जहाज के क्रू मेंबर्स को इस गड़बड़ी के बारे में पहले से शक था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय दोनों आरोपियों को डीआरआइ और कस्टम विभाग की टीम ने भारी सीआइएसएफ बल के साथ दबोच लिया। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और गौरव के तौर पर हुई। आरोपियों से डीआरआइ की टीम अभी पूछताछ कर रही है।
छापेमारी की जा रही है
आरोपियों से जब डॉक्यूमेंट दिखाने को कहा गया तो वे बहानेबाजी करने लगे। सोना किसे डिलीवर किया जाना था, इस बारे में पूछताछ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस और डीआरआइ की टीम मामले में कुछ और जानकारी के लिए छापेमारी भी कर रही है।
यह पहला मामला नहीं
एयरपोर्ट पर सोना बरामद होने का यह पहला मामला नहीं है। 12 जनवरी को 30 लाख सोने के साथ लुधियाना निवासी महिला गिरफ्तार हुई थी। इससे पहले भी कई बार अवैध तौर पर लाया गया सोना जब्त किया गया है।
यह है नियम
कस्टम नियमों के तहत विदेश से लाए गए सोने पर 36 प्रतिशत सीमा शुल्क लगाता है। महिला यात्री को 3.5 तोले सोना लाने की इजाजत है। यह सोना एक लाख से अधिक कीमत का नहीं होना चाहिए। अगर यात्री पुरुष है तो उसे 1.8 तोले सोना लाने की छूट है। 50 हजार से अधिक की कीमत का सोना नहीं होना चाहिए।