गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज पीजीआइ में
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पीजीआइ में करीब 22 करोड़ की लागत
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jan 2018 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 08:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पीजीआइ में करीब 22 करोड़ की लागत से तैयार सराय का उद्घाटन करेंगे। राजनाथ सिंह जीएमसीएच-32 में भी नए ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। राजनाथ सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कार्यालय कमलम में युवा संवाद कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान वे युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। युवा मोर्चा दोपहर 2.15 बजे इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार और अन्य पार्टी नेता हिस्सा लेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें