अयान गुप्ता और कारिया रीइंग पायो ने बनाई बढ़त
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित दूसरे महाराजा कृष्ण नोर्थ जूनियर्स गोल्फ ट
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : पंचकूला गोल्फ क्लब में आयोजित दूसरे महाराजा कृष्ण नोर्थ जूनियर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन अयान गुप्ता और कारिया रीइंग पायो ने अपनी बढ़त बनाए रखी। लड़कों की कैटेगरी में आयान गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी। वहीं लड़कियों की कैटेगरी में कारिया रीइंग पायो बढ़त बनाए हुए हैं। इस प्रतियोगिता में 80 गोल्फर्स ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया। कैटेगरी ए में बिश्मेद पाल ने 82 स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर विरेश्वर पाल और मनन महाजन रहे। बी कैटेगरी में पहले स्थान पर आदित्य सूद, दूसरे स्थान पर प्रज्ञा शर्मा और तीसरे स्थान पर ताजेश वीर संधू ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की बी कैटेगरी के मुकाबले में कारिया रीइंग पायो पहला, हीना कंग ने दूसरा और कायना महाजन ने तीसरा स्थान हासिल किया है।