सिटी ब्यूटीफुल में आज हो सकती है बारिश
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। मौसम ब
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। मौसम बदलने के आसार बन रहे हैं। विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मैदानों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा पहाड़ों पर हिमपात होने की संभावना है। इस बीच रविवार को सुबह से ही शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात आसमान में बादल छाने की वजह से रात के तापमान में अंतर आएगा। इस दौरान कोहरे के घनत्व में वृद्धि होने के कारण ठंड में तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री, सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री, बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री, वीरवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहेगी। अनुमान है कि सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं, मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। सुबह व शाम के समय ठंड का असर तेज रहेगा।