राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गूंजी सिटी ब्यूटीफुल के 15 वर्षीय युवा पियानिस्ट प्रथमपाल सिंह की धुनें
शहर से हिस्सा लेने वालों में वो एकमात्र कलाकार था जिसका चयन शहर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान हुआ।
चंडीगढ़, शंकर सिंह। नन्हीं उंगलियां पियानो छूते ही मधुर संगीत की दुनिया में ले जाती हैं। यह दुनिया इस नन्हें कलाकार ने मेहनत से बनाई है। इसी मेहनत की गूंज दिल्ली तक पहुंची। शहर के 15 वर्षीय युवा पियानिस्ट प्रथमपाल सिंह ने हाल ही में आलियांस फ्रांसिस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जहां वे सबसे युवा कलाकार रहे।
शहर से हिस्सा लेने वालों में वो एकमात्र कलाकार था, जिसका चयन शहर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान हुआ। इस दौरान, उन्हें चंडीगढ़ के ऑलियांस फ्रांसिस के डायरेक्टर सिल्वां स्वां, संगीत निर्देशक अतुल शर्मा और संगीतकार निपुण चीमा ने कई प्रतियोगियों के बीच चुना। प्रथमपाल माउंट कार्मल स्कूल-47 में 11वीं के छात्र हैं।
चार वर्ष की उम्र से थामा संगीत का दामन
प्रथमपाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सबसे युवा कलाकार थे। प्रथमपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर गौरवांगित महसूस हुआ। इसमें 65 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया। कोरोना वायरस की वजह से ऑनलाइन ही इसमें हिस्सा लिया। प्रथमपाल ने कहा कि संगीत परिवार से मिला। मां तबला वादन करती हैं तो घर में संगीत का माहौल हमेशा से रहा। दो वर्ष की उम्र से ही टेबल को तबला बना धुनों की कॉपी करते थे। साढ़े चार वर्ष की उम्र से पियानो सीखने लगे। पॉलिस पॉल, एंड्रू पॉल, निपुण चीमा, रितेष खोखर से पियानो सीखा।
पढ़ाई शौक के लिए संगीत जीवन के लिए
प्रथमपाल ने कहा कि संगीत में ही आगे जाना चाहते हैं। पढ़ाई तो शौक के लिए कर रहे हैं। इससे पहले प्रथमपाल को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी भी सम्मानित कर चुकी हैं। वर्ष 2019 में प्रथम देश में पियानो में डिप्लोमा लेने वाले सबसे युवा पियानिस्ट रहे। अभी प्रथम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें