Move to Jagran APP

बिना क‌र्फ्यू पास चंडीगढ़ में एंट्री की तो 14 दिन क्वारंटाइन

किसी राज्य से भी चंडीगढ़ में एंट्री करने पर 14 दिन का होम क्वारंटाइन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 09:13 PM (IST)
बिना क‌र्फ्यू पास चंडीगढ़ में एंट्री की तो 14 दिन क्वारंटाइन
बिना क‌र्फ्यू पास चंडीगढ़ में एंट्री की तो 14 दिन क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अब बिना क‌र्फ्यू पास के पंचकूला और मोहाली के अलावा अन्य किसी राज्य से भी चंडीगढ़ में एंट्री करने पर 14 दिन का होम क्वारंटाइन किया जाएगा। शहर में अब तक 15 लोगों को क्वारंटाइन किया जा चुका है। जोकि दूसरे राज्यों से बिना क‌र्फ्यू पास या वेलिड डॉक्यूमेंट के शहर में एंट्री कर रहे थे। इन सभी को क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासन ने चंडीगढ़ को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से शहर के लगते सभी बॉर्डर को सील कर दिया है। ताकि कोई भी बिना वेलिड या क‌र्फ्यू पास के शहर में एंट्री न कर सके। चंडीगढ़ में बिना क‌र्फ्यू पास के एंट्री करने पर अब कोई भी हो उसे 14 दिन होम क्वारंटाइन किया जाएगा। सेक्टर-37सी के निवासी गगनदीप सिंह क्वारंटाइन

loksabha election banner

प्रशासन और पुलिस ने कंटेनमेंट जोन के रूल्स को ध्यान में रखते हुए सेक्टर-37सी के मकान नंबर-2567 के रहने वाले गगनदीप सिंह को होम क्वारंटाइन किया गया है। गगनदीप सिंह खरड़ के सन्नी एनक्लेव से जब चंडीगढ़ में एंटर हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक कर क्वारंटाइन कर दिया। वहीं, गांव धनास के मकान नंबर-25/1 की रहने वाली कमला देवी जब खरड़ से चंडीगढ़ पहुंची। बॉर्डर पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उनका स्थानीय पता पूछकर हेल्थ विभाग को सूचना देकर क्वारंटाइन कर दिया गया। पीजीआइ की नर्स को भी क्वारंटाइन किया

पीजीआइ की नर्स सोनिया पिछले कई दिनों से छुट्टी पर थी। वीरवार शाम उसे पीजीआइ में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। जब सोनिया पंजाब के फरीदकोट अपने घर से चंडीगढ़ पलसोरा बैरियर पहुंची। पुलिस ने उसे चेकिग के लिए रोक लिया। इसके बाद पीजीआइ की टीम ने नर्स को होम क्वारंटाइन कर दिया। नयागांव के कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आए नौ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

नयागांव में बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पेशेंट के संपर्क में आए शहर के नौ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिन्हें शुक्रवार को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच-16) से डिस्चार्ज कर दिया गया है। शहर में अब तक कुल 27 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से शुक्रवार को सेक्टर-35 के 49 साल के भीम सेन को पीजीआइ से डिस्चार्ज किया गया। अब तक कुल 15 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। जबकि शहर के 12 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट पीजीआइ के नेहरू एक्सटेंशन सेंटर में आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। जबकि पीजीआइ में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली के छह कोरोना पॉजिटिव पेशेंट आइसोलेशन वार्ड में एडमिट हैं। शहर में अब तक 638 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जबकि 603 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.