Move to Jagran APP

दो महीने पहले शादी की 100वीं सालगिरह मनाने वाले 120 वर्षीय भगवान सिंह नहीं रहे

गांव हररंगपुरा के 120 वर्षीय भगवान ¨सह का सोमवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने 122 वर्षीय पत्नी के साथ शादी की 100वीं सालगिरह मनाई थी।

By Edited By: Published: Tue, 06 Mar 2018 03:16 AM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 02:52 PM (IST)
दो महीने पहले शादी की 100वीं सालगिरह मनाने वाले 120 वर्षीय भगवान सिंह नहीं रहे
दो महीने पहले शादी की 100वीं सालगिरह मनाने वाले 120 वर्षीय भगवान सिंह नहीं रहे
जागरण संवाददाता, बठिंडा: गांव हररंगपुरा के 120 वर्षीय भगवान ¨सह का सोमवार को निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने 122 वर्षीय पत्नी के साथ शादी की 100वीं सालगिरह मनाई थी। सोमवार को उनके निधन के बाद गांववासियों ने पूरे मान-सम्मान के साथ भगवान सिंह को अंतिम विदाई दी। अर्थी को फूलों व गुब्बारों से सजाया गया था। भगवान सिंह के अपने पीछे पत्नी व चार पीढि़यां छोड़ गए हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 90 साल और सबसे छोटे बेटे की उम्र 55 साल है। भगवान ¨सह ने शादी की 100वीं सालगिरह पर बताया था कि वे हमेशा नशों से दूर रहे और सादा खाना खाते थे। भगवान सिंह के आधार कार्ड पर जन्म की तारीख 1 जनवरी 1900 दर्ज है, जबकि उनका कहना था कि वो 1898 में पैदा हुए थे। उनकी पत्नी धन कौर का जन्म 1896 में हुआ था। भगवान ¨सह के बेटे नत्था ¨सह ने बताया कि दो महीने पहले उन्होंने घर पर ही माता-पिता की सालगिरह मनाई थी और सभी करीबी रिश्तेदारों को बुलाया था। जागरूकता की कमी के कारण दोनों का नाम गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.