Move to Jagran APP

11वा हेरिटेज उत्सव शुरू, रोशनी से नहाया पिंजौर गार्डन

पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया शुभारंभ संवाद सहयोगी, पिंजौर : विश्व प्रसिद्ध पिंजौर के या

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 09:07 PM (IST)
11वा हेरिटेज उत्सव शुरू, रोशनी से नहाया पिंजौर गार्डन
11वा हेरिटेज उत्सव शुरू, रोशनी से नहाया पिंजौर गार्डन

संवाद सहयोगी, पिंजौर : विश्व प्रसिद्ध पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में शुक्रवार को 11वें हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज हो गया। सुबह स्कूल के बच्चों के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, शाम को पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। गार्डन के पहले फ्लोर पर कारीगर दीप, घड़े व मिट्टी के बर्तन बनाते दिखे। मेले का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज यहां स्कूल के बच्चों द्वारा 1857 की कहानी हरियाणा की जुबानी का मंचन किया जाएगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश के लोगों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजलि भी दी। कहा कि हासी में पाच लोगों को अंग्रेजों ने कुचलवा दिया था। जिससे इतना खून बह गया था कि उससे उस सड़क का नाम लाल सड़क रखा गया था। हासी के पास बने रोहनात गाव के लोगों ने भी इस स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर भाग लिया था। पूरे गाव ने अंग्रेजों पर आकर हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि सरदार भगत सिंह के शहीदी दिवस पर उन्होंने व मुख्यमंत्री ने पहली बार वहां जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इस गंाव की एक इंच जमीन का इंतकाल किसी के नाम नहीं था, वहां सड़क और पानी तक नहीं था। नांगल चौधरी से लेकर मोरनी तक पूरा हरियाणा आजादी की लड़ाई में शमिल हुआ था। इस इतिहास का बच्चे मंचन करेंगे। उन्होंने लोगों को विजयदशमी व हेरिटेज मेले की शुभकामनाएं भी दी। एक सवाल के जवाब में कमिश्नर विजय वर्धन ने कहा कि पहले विजयदशमी 18 तारीख की थी, उस हिसाब से हमने इस उत्सव का कार्यक्रम बनाया था। इससे पहले उन्होंने लगे स्टालों का निरीक्षण भी किया। मौके पर एमडी विकास यादव, जीएम दिलवार सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिताओं के परिणाम

prime article banner

फोक डास

सीनियर गु्रप

पहला : गवर्नमेंट सीसे स्कूल, सकेतड़ी

दूसरा : अकाल जोत पब्लिक स्कूल, पिंजौर

तीसरा : नोबल हाई स्कूल, पिंजौर जूनियर ग्रुप

पहला : सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल, पिंजौर

दूसरा : जेबी स्मार्ट किड्स स्कूल, पिंजौर

तीसरा : दर्शन अकादमी स्कूल, कालका रंगोली प्रतियोगिता

सीनियर ग्रुप

पहला : सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल, पिंजौर

दूसरा : नोबल हाई स्कूल, पिंजौर

तीसरा : गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल, पंचकूला जूनियर ग्रुप

पहला : नोबल हाई स्कूल, पिंजौर

दूसरा : न्यू इंडिया हाई स्कूल, रतपुर

तीसरा : डीएवी स्कूल सूरजपुर, पिंजौर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.