यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी के जन्मदिन मनाया
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की जटाना की अगुवाई में स्थानीय नगर कौंसिल दफ्तर में केक काटकर मनाया गया ।
संसू, रामा मंडी : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन जिला देहाती से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष लक्की जटाना की अगुवाई में स्थानीय नगर कौंसिल दफ्तर में केक काटकर मनाया गया । जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष लखविदर सिंह लक्की जटाना ने राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । जिला यूथ अध्यक्ष लक्की जटाना द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को राशन भी मुहैया करवाया गया। इस मौके जिला सचिव मनोज सींगों पूर्व पार्षद पुनीत महेश्वरी, पूर्व पार्षद सरबजीत सिंह, विकास बख्तू, राजपाल मित्तल, जगदीश बंगी, बंटी सरपंच, परमिदर सिंह यूथ प्रधान तलवंडी साबो, कर्मवीर सिंह उपस्थित थे।