Move to Jagran APP

बलजीत शहरी तो लखविदर लक्की बने देहाती जिला प्रधान

यूथ कांग्रेस के चुनाव 6 को संपन्न होने के बाद शनिवार को मतगणना की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:10 AM (IST)
बलजीत शहरी तो लखविदर लक्की बने देहाती जिला प्रधान
बलजीत शहरी तो लखविदर लक्की बने देहाती जिला प्रधान

जागरण संवाददाता, बठिडा :

prime article banner

यूथ कांग्रेस के चुनाव 6 को संपन्न होने के बाद शनिवार को मतगणना की गई। इसमें कांग्रेस के देहाती प्रधान खुशबाज सिंह जटाणा के करीबी लखविदर सिंह लक्की 1990 वोट प्राप्त कर देहाती यूथ प्रधान बने जबकि उनके मुकाबले में नवदीप सिंह गोल्डी को 515 वोट प्राप्त हुए। जबकि बठिडा शहरी से बलजीत सिंह 426 वोट हासिल करके प्रधान चयनित हुए। उनके मुकाबले में चुनाव लड़ने वाले सुखविदर खुशी ने 189 वोट प्राप्त किए।

मनजीत सिंह कोटफत्ता 1872 वोट हासिल करके महासचिव चुने गए जबकि उनके विरोधी रमनदीप को सिर्फ 282 वोट मिले। मौड़ मंडी विधान सभा हल्के से गुरजीत सिंह 372 वोट प्राप्त करके प्रधान बने जबकि हरप्रीत को 46 वोट हासिल हुए। तलवंडी साबो विधान सभा हल्के से परमिदर सिंह 1108 वोट प्राप्त करते हुए निर्विरोध प्रधान चयनित हुए। बठिडा देहाती विधान सभा हलके से जक्सदीप 155 वोट प्राप्त करते हुए प्रधान चुने गए जबकि उनके मुकाबले में चुनाव लड़ने वाले गुरप्रीत सिंह ने 62 वोट हासिल किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.