सरकारी स्कूल की योगा टीम रही तीसरे स्थान पर
खेल विभाग द्वारा करवाई जा रही 65वीं खेलों के दौरान गांव राजगढ़ कुब्बे के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़के और लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 12:45 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 12:45 AM (IST)
संस, तलवंडी साबो : खेल विभाग द्वारा करवाई जा रही 65वीं खेलों के दौरान गांव राजगढ़ कुब्बे के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़के और लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। टीम इंचार्ज उर्मलजीत कौर ने बताया कि उनके स्कूल की अंडर-17 और अंडर-19 भार वर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमों ने भाग लिया था, जिन्होंने अपनी पूरी मेहनत से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया और जिले से लड़के और लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में दोनों वर्ग की विजेता टीमों के साथ टीम इंचार्ज जगसीर सिंह और उर्मलजीत कौर को सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें