दूरदर्शन की पांच दिवसीय टीवी वर्कशॉप का आयोजन
दूरदर्शन के 10 किलोवाट हाई पावर टीवी ट्रांसमीटर में दूरदर्शन मैंटीनेंस ¨वग नोर्थ जोन दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय एकेडमी ऑफ ब्राडका¨स्टग एंड मल्टीमीडिया के सहयोग से पांच दिवसीय आरएंडएस टीवी वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
जासं, ब¨ठडा : दूरदर्शन के 10 किलोवाट हाई पावर टीवी ट्रांसमीटर में दूरदर्शन मैंटीनेंस ¨वग नोर्थ जोन दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय एकेडमी ऑफ ब्राडका¨स्टग एंड मल्टीमीडिया के सहयोग से पांच दिवसीय आरएंडएस टीवी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के 15 दूरदर्शन केंद्रों के तीस के करीब इंजीनियर व टेक्नीशियन ने भाग लिया। इस दौरान दूरदर्शन ब¨ठडा के स्टेशन इंचार्ज संजीव कुमार गोयल की अेार से मुख्य मेहमानों को स्वागत किया गया। वहीं उत्तरी जोन के डिप्टी डायरेक्टर सतपाल की ओर से वर्कशॉप का आरंभ करते हुए कहा गया कि तकनीकी युग में सबसे पहला विभाग अकाशवाणी व दूरदर्शन ही था। दूरदर्शन ब¨ठडा के स्टाफ ने प्रशंसा करते हुए कहा कि स्टाफ की कमी होने के बावजूद भी कभी भी किसी किस्म की शिकायत मुख्य दफ्तर में नहीं पहुंची।
इस मौके पर आकाशवाणी ब¨ठडा के डिप्टी डायरेक्टर इंजीनिय¨रग डीपी ¨सह, प्रोग्राम इंचार्ज राजीव अरोड़ा, डीडीजी दफ्तर दिल्ली से वीए सकसेना, स्पेकट्रा स्लोउशंस कंपनी के सर्विस मैनेजर उमोश कुमार जुनेजा भी उपस्थित थे।