अस्पताल में हवालाती फरार, महिला पुलिस कर्मी का मोबाइल और पर्स भी ले गई
केंद्रीय जेल में चेकअप के लिए सिविल अस्पताल में लाई गई हवालाती महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा :
केंद्रीय जेल में चेकअप के लिए सिविल अस्पताल में लाई गई हवालाती महिला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई। आरोपित महिला दुष्कर्म के मामले में अपने पति के साथ जेल में बंद है। वाशरूम के बहाने भागी यह हवालाती जाते समय महिला पुलिस कर्मी का पर्स और मोबाइल फोन भी अपने साथ में ले गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर महिला पुलिस कांस्टेबल मनजीत कौर को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना का पता चलते ही डीएसपी जसवीर ¨सह तथा करनशेर ¨सह सिविल अस्पताल पहुंचे और फरार हुई महिला के पति से भी पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने सिविल अस्पताल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विक्की ¨सह व उसकी पत्नी अमनदीप कौर निवासी घुमियारा (मुक्तसर) दुष्कर्म मामले में केंद्रीय जेल में बंद है। दोनों पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। दोनों को चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में अमनदीप कौर ने चेकअप के बाद कांस्टेबल मनजीत कौर से वाशरूम जाने की इच्छा प्रकट की। हवालाती अमनदीप कौर जब वाशरूम से वापस लौटी तो कांस्टेबल अमनदीप कौर अपना पर्स और मोबाइल उसे पकड़ा दिया और खुद भी वाशरूम चली गई। कांस्टेबल जब वाशरूम से वापस लौटी तो उसके होश उड़ गए। अमनदीप कौर वहां से फरार हो चुकी थी। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने अन्य साथी पुलिस कर्मियों को और अस्पताल में स्थित चौकी में थी। कुछ समय में अधिकारी भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने वहीं पर मौजूद महिला हवालाती के पति विक्की ¨सह से पूछताछ के अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। एसएसपी डॉ. नानक ¨सह ने बताया महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जबकि फरार हुई महिला की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि बीते जून माह में भी सिविल अस्पताल से कैदी प्रगट ¨सह फरार हो गया था। लेकिन बाद में उसे काबू कर लिया गया था।