एकतरफा प्यार में आधी उम्र के युवक के गले पड़ी महिला, फिर जो हुआ सबने देखा
महिला को अपने से आधी उम्र के युवक से प्यार हो गया। वह तीन बच्चों को छोड़कर उसके घर पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी।
जेएनएन, बठिंडा। एक महिला एकतरफा प्यार में इस कदर आशक्त हो गई कि वह अपने बच्चों को छोड़कर युवक के घर पहुंच गई। उसने वहां जमकर हंगामा मचाया। युवक वहां नहीं मिला तो वह उससे मिलने उसके आफिस पहुंची और उस पर शादी का दबाव डालने लगी। बाद में पुलिस पहुंची और मौके को संभाला। युवक महिला से आधी उम्र का है।
38 वर्षीय महिला की बड़ी बहन रामा में रहती है। वह अपनी बड़ी बहन के घर पहुंच गई और उसके जेठ के बेटे से अपनी शादी कराने की जिद पर अड़ गई। देखते ही देखते गली में हंगामा हो गया। जब उसे पता चला कि युवक अपने घर पर नहीं है तो महिला वहां से चली गई। इसके बाद वह सीधे वहां पहुंची जहां युवक काम करता है।
युवक के आफिस में जाकर महिला उससे शादी की जिद पर अड़ गई। लोकलाज के चलते युवक ने उसकी बात का जवाब नहीं दिया। इस पर महिला ने कॉकरोच मारने वाली चॉक खाने का ड्रामा किया। घटना का पता चलते ही थाना रामा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि महिला जब भी अपनी बड़ी बहन से मिलने आती थी तो वापसी में उसे छोड़ने के लिए वह गोनियाना तक अपने जेठ के बेटे को भेजती थी। बस इतनी सी बात को महिला ने प्यार समझ लिया और अपने तीन बच्चों को छोड़कर युवक से शादी करने के लिए रामा पहुंच गई। एएसआइ गुरमेज सिंह ने बताया कि महिला को बैठाकर समझाया जा रहा है। उसे वापस उसके घर भेज दिया जाएगा।