बठिंडा में सड़क हादसे में युवती की मौत, बैंक परीक्षा देने आई थी मनजीत कौर
बठिंडा बस स्टैंड पर एक निजी बस की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवती मनजीत कौर की मौके पर ...और पढ़ें
-1790591186476_m.webp)
बठिंडा में सड़क हादसे में युवती की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
बठिंडा बस स्टैंड पर निजी बस से कुचलकर युवती की मौत।
बैंक परीक्षा देने आई मनजीत कौर हादसे का शिकार हुई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, चालक की भूमिका पर।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बस स्टैंड में एक निजी बस के नीचे आने से 28 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बैंक की परीक्षा देने के लिए बठिंडा आई थी और परीक्षा केंद्र की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल, किशन थापर और नीतीश सेन सहारा एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। टीम के पहुंचने तक युवती की मौत हो चुकी थी।
बस अड्डा चौकी पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और हादसे की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद सहारा जनसेवा की टीम ने एंबुलेंस की मदद से युवती के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान जिला हनुमानगढ़ के डबवाली की मनजीत कौर पुत्री जसविंदर सिंह के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवती आदेश अस्पताल के सामने स्थित केंद्र में बैंक की परीक्षा देने के लिए आई थी। इसी दौरान बस स्टैंड में वह हादसे का शिकार हो गई। बस अड्डा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस परिस्थितियों में हुआ और बस चालक की भूमिका क्या रही, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
