Move to Jagran APP

संयम से बरतें पानी, शहर में आज से सप्लाई केवल एक बार

सावधान, अब 21 दिन तक पानी का इस्तेमाल संयम के साथ करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:47 PM (IST)
संयम से बरतें पानी, शहर में आज से सप्लाई केवल एक बार
संयम से बरतें पानी, शहर में आज से सप्लाई केवल एक बार

सुभाष चंद्र, ब¨ठडा : सावधान, अब 21 दिन तक पानी का इस्तेमाल संयम के साथ करना होगा। इस अवधि के दौरान दिन में केवल एक समय ही वाटर व‌र्क्स से पानी की सप्लाई होगी। इस पानी से ही संयम के साथ इस्तेमाल करके काम चलाना होगा। नहीं तो आपके लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी। राज्य के नहरी विभाग की तरफ से 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक नहरबंदी कर दी गई है। नहरी विभाग की ओर से ऐसा विभिन्न नहरों की मरम्मत एवं सफाई के मद्देनजर किया गया है। इस बंदी के चलते ही वाटर सप्लाई विभाग ने भी शहर की पानी सप्लाई में कटौती कर दी है। अब सात दिसंबर तक 21 दिन मौजूदा मिल रही सप्लाई में से आधी पानी की सप्लाई ही मिलेगी। वह भी दिन में केवल बार। शहर के अन्य सभी वाटर वक्र्सों से सुबह के समय ही पानी छोड़ा जाएगा, लेकिन लाल ¨सह बस्ती के वाटर व‌र्क्स से शाम को सप्लाई होगी।

loksabha election banner

डिग्गियों में एक बार सप्लाई को 19 दिनों का पानी उपलब्ध

शहर में सीवरेज और वाटर सप्लाई का काम संभाल रही त्रिवेणी इंजीनिय¨रग लिमिटेड के डीजीएम वीबी शिवांगी ने बताया कि शहर में इस समय 10 एमएलडी (मिलियन लीटर्स पर डे) पानी की डिमांड है। लेकिन लोगों को 10.5 मिलियन लीटर पानी हर रोज उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर की करीब 20 प्रतिशत आबादी को ट्यूबवेलों से भी पानी दिया जाता है। अब नहरबंदी के चलते 17 नवंबर से शहर को पानी की सप्लाई पांच मिलियन लीटर प्रति दिन कर दी गई है। यानि अब पहले से आधी पानी की सप्लाई होगी। फिलहाल उनके पास शहर की मुख्य आठ डिग्गियों में 19 दिन तक दिन में एक बार सप्लाई देने के लिए पानी उपलब्ध है। रोज गार्डन स्थित चारों डिग्गियों में इस समय 469.6736 मिलियन लीटर और ग्रोथ सेंटर स्थित चार डिग्गियों में 109.6448 मिलियन लीटर पानी मौजूद है। इसलिए अब 21 दिन तक एक बार ही विभिन्न वाटर व‌र्क्स को पानी की सप्लाई दी जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वाटर व‌र्क्स समय

रोज गार्डन 5 से 7 बजे तक सुबह

सुभाष पार्क 5 से 7 बजे तक सुबह

कमला नेहरू साढ़े 5 से 7 बजे तक सुबह

टीचर कॉलेज 5 से साढ़े 6 बजे तक सुबह

अजीत रोड 6 से साढ़े 7 बजे तक सुबह

ग्रोथ सेंटर सिटी 6 से साढ़े 7 बजे तक सुबह

ग्रोथ सेंटर जस्सी 8 से साढ़े 9 बजे तक सुबह

परस राम नगर 4 से 6 बजे तक सुबह

आलम बस्ती 6 से 8 बजे तक सुबह

ट्रांसपोर्ट नगर 5 से 7 बजे तक सुबह

हजूरा कपूरा कॉलोनी 4 से 7 बजे तक सुबह

किला के आसपास 4 से 5 बजे तक सुबह

आईटीआई चौक साढ़े 6 से साढ़े 8 बजे तक सुबह

लाल ¨सह बस्ती बस्ती 4 से 5 बजे तक शाम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.