मांगें न मानने पर प्रदेश स्तरीय संघर्ष की चेतावनी दी
प्रदेश प्रधान परमवीर सिंह प्रांतीय महासचिव जोनी सिगला ने ऑनलाइन बैठक की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 10:01 PM (IST)
संस, बठिडा : कंप्यूटर अध्यापक कमेटी पंजाब के प्रदेश प्रधान परमवीर सिंह प्रांतीय महासचिव जोनी सिगला ने ऑनलाइन बैठक की। इसमें सारे पंजाब के कंप्यूटर अध्यापकों ने सर्वसम्मति से फैसले लिए। इसके अनुसार एक से सात अगस्त तक सैकड़ों कंप्यूटर अध्यापकों ने शिक्षा सचिव व मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जिसमें उन्होंने 7000 कंप्यूटर अध्यापकों को बिना किसी शर्त मौजूदा वेतन स्केल व वेतन को बरकरार रखते हुए शिक्षा विभाग में मर्ज करने की मांग उठाई। सैकड़ों कंप्यूटर अध्यापकों ने अपनी मांगों को लागू करने के लिए ई मेल के जरिए मांग भी भेजे। इसमें कंप्यूटर अध्यापकों ने बैठक के लिए मांग की है, साथ ही जल्द ही बैठक का समय न मिलने पर प्रदेश स्तरीय संघर्ष करने की चेतावनी दी
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें