विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, परेशान होकर पीड़ित ने की आत्महत्या

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:34 PM (IST)

बठिंडा में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली।

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी।

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी।

HighLights

  1. सरकारी नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी

  2. ठगी से परेशान होकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया

जागरण संवाददाता, बठिंडा। सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी किए जाने से परेशान एक व्यक्ति द्वारा जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गांव मेहराज निवासी बलजीत कौर ने बताया कि मेहराज निवासी रणजीत कौर, सैदेवाला निवासी मनप्रीत सिंह और जीरकपुर निवासी बलजीत सिंह ने उनके परिवार को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों की बातों पर विश्वास करते हुए परिवार ने उन्हें 10 लाख रुपये दे दिए। पैसे देने के बाद गुरदीप सिंह नौकरी के संबंध में आरोपितों से लगातार संपर्क करता रहा, आरोपित टालते रहे। काफी समय बीतने के बावजूद न तो गुरदीप सिंह को नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

बलजीत कौर ने आरोप लगाया कि इससे उसका पति मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसके बाद उसने जहरीली वस्तु निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना सिटी रामपुरा के सहायक थानेदार जगतार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रणजीत कौर, मनप्रीत सिंह और बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।