फ्रंट जल्द ही धर्म प्रचार के लिए धार्मिक ¨वग का गठन करेगा
ॉल इंडिया वाल्मीकि यूथ फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष नवीन वाल्मीकि ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वाल्मीकि फ्रंट जल्द ही पंजाब में विधानसभा के एरिया अध्यक्ष नियुक्त करेगा।
संवाद सहयोगी, ब¨ठडा : ऑल इंडिया वाल्मीकि यूथ फ्रंट के पंजाब अध्यक्ष नवीन वाल्मीकि ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वाल्मीकि फ्रंट जल्द ही पंजाब में विधानसभा के एरिया अध्यक्ष नियुक्त करेगा। फ्रंट जल्द ही धर्म प्रचार के लिए एक धार्मिक ¨वग का गठन करने जा रहा है जिसका महत्व भगवान वाल्मीकि जी और रामायण से संबधित धार्मिक बातों का लोगों में प्रचार करने के लिए होगा। साथ ही लोगों को नशों आदि कुरीतियों से दूर करना होगा।
उन्होंने कहा कि आज वाल्मीकि समाज काफी पिछड़ चुका है। हम एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। अपने समाज को जागरूक करने के लिए जल्द ही हम समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। आने वाले साल में बच्चों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर कैंप आदि का आयोजन भी करेंगे। इसमें शिक्षा के मुकाबले, खेलों आदि के मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इस मौके पर वाल्मीकि फ्रंट मालवा के इंचार्ज रत्ती राम, जिला ब¨ठडा अध्यक्ष कुलदीप कुमार ओर मानसा जिला अध्यक्ष बब्लू ¨सह भी उपस्थित थे।