दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर हंगामा
मुसलमान लड़के की तरफ से एक हिदू लड़की के साथ विवाह करने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ।
जासं, बठिडा : एक मुसलमान लड़के की तरफ से एक हिदू लड़की के साथ विवाह करने को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। वहीं मामले में कुछ सियासी लोगों की तरफ से इसका विरोध भी किया गया, जिसके कारण पूरा मामला सियासी रंगत में रंग गया। इस मामले को लेकर हिदू नेता व भाजयुमो के जिला प्रधान आशुतोष तिवारी, भाजपा प्रदेश सचिव सुखपाल सरां, उमेश शर्मा ने कहा कि लड़की हिदू परिवार से संबंधित है और लड़का मुसलमान है। इसमें बेशक लड़का विवाह के बाद धर्म परिवर्तन कर हिदू होने की बात कर रहा है, लेकिन इसमें धर्म परिवर्तन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। प्रशासन से मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए व लड़की से जबरदस्ती तो नहीं की जा रही है इसके लिए लड़की के मजिस्ट्रेट बयान होने चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ विवाह करवाने वाले लड़के व लड़की ने दावा किया है कि उन्होंने विवाह आपसी रजामंदी से किया है व बकायदा इस बाबत पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में विवाह का पंजीकरण करवाया है। नवविवाहित जोड़े ने बताया कि उन्हें लड़की के परिजनों से जान को खतरा है। इसमें सोमवार की सुबह उन पर हमला किया गया व लड़का जहां रह रहा था वहां पत्थरबाजी कर घर के शीशे तोड़े गए। कोतवाली पुलिस के प्रभारी दविदर सिंह ने बताया कि 14 मई को लड़की रवीना रानी के अभिभावकों ने पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इसमें लड़की रवीना व लड़का दीपक खां ने उन्हें वाट्सएप के माध्यम से सूचित किया था कि वह अपनी मनमर्जी से घर से गए हैं व हाई कोर्ट में विवाह करवा रहे हैं। इसके बाद शिकायत में कार्रवाई नहीं बनती थी, लेकिन परिजनों व कुछ संगठनों ने अपनी आपत्ति जताई है जिसकी जांच की मांग उठाई है।