Move to Jagran APP

पत्नी से अनबन करवाने के शक में भतीजे की गोली मारकर हत्या

बुधवार देर रात को पत्नी से अनबन करवाने के शक में चाचा ने सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:12 AM (IST)
पत्नी से अनबन करवाने के शक में भतीजे की गोली मारकर हत्या
पत्नी से अनबन करवाने के शक में भतीजे की गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, बठिडा : जिले के गांव त्यौणा में बुधवार देर रात को पत्नी से अनबन करवाने के शक में चाचा ने सगे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार चाचा पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर उसकी टांगें तोड़ दी और लहूलुहान की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया। अभी उसको होश नहीं आया है। हत्या का आरोपित चाचा अजीत रोड पर स्थित एक आइलेट्स सेंटर पर सुरक्षा कर्मी का काम करता था।

loksabha election banner

थाना सदर बठिडा के इंचार्ज एसआइ हरनेक सिंह को मृतक चरणजीत सिंह (22) के पिता भोला सिंह वासी गांव त्यौणा ने बताया कि आरोपित गुरजंट सिंह (53) भाई है। वह चार भाई थे। उसके सबसे बड़े भाई गुरचरण की मौत के बाद उसकी भाभी सुखपाल कौर की शादी उसके छोटे भाई आरोपित गुरजंट से करवा दी गई थी। आरोपित के दो बेटियों की शादी कर दी गई है। एक बेटा चण सिंह की मौत हो गई थी। दूसरा बेटा अंग्रेज सिंह अलग मकान में रहता है। तीन माह से उसके भाई गुरजंट सिंह व भाभी सुखपाल कौर में किसी बात लेकर अनबन रहती थी। इसके चलते उनका कई बार झगड़ा भी हो गया था। उसकी भाभी सुखपाल कौर अपने बेटे व बहू के साथ अगल रहने लगी थी। इसके बाद आरोपित गुरजंट सिंह ने रानी कौर नामक महिला से दूसरी शादी कर ली, जोकि तीन दिन पहले गुरजंट सिंह के साथ उसके घर पर रहने के लिए आई थी। 53 वर्षीय आरोपित ने तीन दिन पहले रचाई थी दूसरी शादी

शिकायतकर्ता भोला सिंह के मुताबिक उसके आरोपित भाई गुरजंट सिंह को शक था कि उसकी पहली पत्नी सुखपाल कौर के साथ उनकी अनबन करवाने में उसके बेटे चरणजीत सिंह का हाथ है। इसी बात की रंजिश रखते हुए बीती बुधवार रात को उसका भाई गुरजंट सिंह शराब पीकर उसके घर के बाहर आया और अपनी .12 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके बेटे चरणजीत सिंह को गोली मारकर दी। सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर बेटे को मृतक घोषित कर दिया गया।

सड़क किनारे घायल मिला हत्यारोपित

फरार होने के बाद हत्यारोपित गुरजंट सिह गांव त्यौणा की सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसका सिर फटा हुआ था। दोनों टांगे व एक बाजू टूटी हुई थी। परिजनों का कहना है कि उसकी हालत किसने की, उसे कोई जानकारी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठाता है कि आरोपित की यह हालत किसने की। सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम ने उसको अस्पताल में भर्ती करवाया है।

आरोपित को किसने पीटा,

पता नहीं : एसआइ

एसआइ हरनेक सिंह का कहना है कि आरोपित चाचा गुरजंट सिंह वासी त्यौणा पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। गुरजंट सिंह को किसने पीटा है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। अस्पताल में उसके होश आने पर बयान लिया जाएगा। फिलहाल मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.