Travel agent ने दो बहनों को Tourist visa पर भेजा दुबई, वहां कराया जाने लगा ऐसा काम
दो बहनों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया गया जहां होटल मालिकों ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और अब उन्हें डांस करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
जेएनएन, बठिंडा। परसराम नगर निवासी दो बहनों को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेज दिया, जहां होटल मालिकों ने उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए और अब उन्हें डांस करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पीड़ित महिला ने अपने पति को किसी तरह वायस मैसेज भेज होटल में बंधक होने की बात बताई है। उसके बाद पुलिस ने तीन ट्रैवल एजेंटों पर मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
गांव बुर्ज काहन सिंह वाला निवासी व्यक्ति ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी बठिंडा निवासी युवती से हुई थी। उसके ने बीते दिनों उसकी पत्नी व बहन को टूरिस्ट वीजा पर दुबई भेजने के लिए सुखदेव सिंह निवासी परसराम नगर, जोबनजीत सिंह निवासी मॉडल टाउन लुधियाना व सलमान खान निवासी 283ए ब्लॉक गुडग़ांव हरियाणा से बात पक्की की थी।
सात जून की शाम को उसकी पत्नी व साली ने दिल्ली से दुबई की फ्लाइट ली। अगले दिन करीब एक बजे पत्नी का उसके मोबाइल पर वायस मैसेज आया कि वह दुबई में बुरी तरह से फंस गए हैं। उन्हें होटल में बंधक बना क्लबों में काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उसने बताया कि दोनों बहनों को अलग-अलग होटल में रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंट सुखदेव सिंह व जोबनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सलमान खान की गिरफ्तारी बाकी है।
पासपोर्ट वापस करवा दिए : पुलिस
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह का कहना है कि दुबई स्थित होटल मैनेजर से बात कर पासपोर्ट वापस करवा दिए गए हैं और उन्हें वापस बुला लिया गया है। आरोपितों का रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पता चल सके कि पहले भी कितनी लड़कियों को विदेश भेजा गया है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप