मानसा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
मानसा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई ...और पढ़ें
-1790790752172_m.webp)
मानसा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
मानसा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मौतें।
बोहा रतिया रोड पर अज्ञात वाहन से जगदीश सिंह की मृत्यु।
ख्याला कलां के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से जगदीप सिंह की मौत।
संवाद सहयोगी, मानसा। जिले के दो स्थानों पर घटित सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पहला हादसा जिले के बोहा रतिया रोड़ पर गांव गामीवाला में घटित हुआ।जहां मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की किसी अज्ञात वाहन से हुई भिंड़त में रतिया के गांव मुंशीवाला वासी जगदीश सिंह (20) की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि हादसे के शिकार दूसरे व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया। दूसरा हादसा गांव ख्याला कलां के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल के बीच हुआ।
जानकारी के अनुसार, गांव किशनगढ़ फरवाही वासी जगदीप सिंह (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार जगदीप सिंह मानसा से भीखी जा रहा था कि भूंग से भरी ट्राली के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस चौकी ठुठियावाली इंचार्ज मक्खन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक जगदीप सिंह के पिता उत्तम सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दी गई है।
