Move to Jagran APP

पराली जलाने के आरोप में दो किसान गिरफ्तार

थाना थर्मल की पुलिस की ओर से दो किसानों के खिलाफ पराली को आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:15 PM (IST)
पराली जलाने के आरोप में दो किसान गिरफ्तार
पराली जलाने के आरोप में दो किसान गिरफ्तार

संसू, गोनियाना मंडी : थाना थर्मल की पुलिस की ओर से दो किसानों के खिलाफ पराली को आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस की ओर से किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके रोष के तौर पर गांव के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन उगराहां की अगुआई में थाना थर्मल के आगे धरना लगाकर पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने की अगुआई कर रहे यूनियन के ब्लॉक प्रधान अमरीक सिंह और पंजाब खेत मजदूर यूनियन नेता मनदीप सिंह ने बताया कि गांव सिवियां के दो किसान कुलवंत सिंह और हरपाल सिंह के खिलाफ थाना थर्मल की पुलिस की ओर से पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है, जिसके रोष के तौर गांव के किसानों ने एकत्रित होकर थाना थर्मल आगे धरना दिया। धरने के दौरान किसानों के रोष को देखते हुए उक्त गिरफ्तार किए गए दोनों किसानों को कुछ समय में ही रिहा कर दिया गया। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पराली को आग लगाने से रोकने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में ही बंदी बनाया जाएगा।

loksabha election banner

थाना थर्मल के एसआई गुरदास सिंह ने बताया कि धान की पराली जलाने के जुर्म में गाव सिवियां के किसान कुलवंत सिंह और हरपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दोनों गिरफ्तार किया गया था, जो जमानत पर रिहा कर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.