गर्मी से दो लोगों की मौत
उमस भरी गर्मी के कारण दो लोगों की जान चली गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 03:22 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2020 03:22 PM (IST)
जासं, बठिडा : उमस भरी गर्मी के कारण दो लोगों की जान चली गई। मच्छी मार्केट में एक शव मिलने की सूचना सहारा जनसेवा को मिली। सहारा जनसेवा की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने देखा कि मच्छी मार्केट स्टैंड के पास एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा था, जिसकी गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई। सहारा प्रवक्ता गौतम गोयल ने बताया मरने वाल ज्यादा शराब पीता था। ज्यादा नशे में होने के कारण गर्मी से उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा सहारा मुख्यालय में सूचना मिली कि बीबी वाला रोड पर कमला नेहरू कॉलोनी के सामने एक साधु की लाश पड़ी है। सहारा जनसेवा की की टीम ने थाना कैंट पुलिस को सूचना दी। मृतक साधु की गर्मी के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। मृतक बेसहारा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें