नियमित किए जाने के लिए दिया धरना
अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने सहित विभिन्न मांगों की कोई सुनवाई न होने पर भारतीय मजदूर संघ के अधीन सीवरेज वर्कर यूनियन ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को निगम कार्यालय के समक्ष लगातार तीन घंटे धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी न होने तक लगातार संघर्ष जारी रखने का भी ऐलान किया। ऐलान अनुसार मंगलवार को भी निगम दफ्तर के समक्ष धरना देकर अपनी मांगें उठाई जाएंगी। यूनियन के प्रधान शाम लाल चावरिया ने कहा कि निगम की ओर से सीवरेज कर्मियों की मुश्किलों को लगातार नजरंदाज किया जा रहा है। बार बार नोटिस और मांगपत्र दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई न होने के चलते ही उन्हें संघर्ष शुरु होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बीती आठ फरवरी को हुई जनरल हाउस की बैठक के दौरान भी उन्होंने अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन भरोसा देने पर भी कुछ नहीं हुआ।
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : नियमित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सीवरेज वर्कर यूनियन ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला। सोमवार को निगम कार्यालय के समक्ष तीन घंटे धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी न होने तक लगातार संघर्ष जारी रखने का भी एलान किया। मंगलवार को भी निगम दफ्तर के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी। यूनियन के प्रधान शाम लाल चावरिया ने कहा कि निगम की ओर से सीवरेज कर्मियों की मुश्किलों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। बार बार मांगपत्र दिए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें संघर्ष शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। आठ फरवरी को हुई जनरल हाउस की बैठक के दौरान भी उन्होंने अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन भरोसा देने पर भी कुछ नहीं हुआ।
न तो अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जा रहा है और न ही सीवरेज बोर्ड के अधीन कर्मचारियों को निगम के अधीन लिया जा रहा है। जबकि कर्मचारियों को निगम ही वेतन देता है। उन्होंने 48 सीवरेज कर्मियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, पढ़े सीवरेज कर्मियों को पदोन्नत करने की मांग की। इस मौके ईश्वर, विनोद कुमार, गुरचरन, विजय सारवाल, सतीश कुमार, गजराज चौहान, बाबू लाल, रमेश चौहान, राजू सुखराम, पूर्ण इतबारी, रामजी लाल, चिनी राम, बलराज, ओमी, हरी ¨सह, मोती लाल, राहुल आदि यूनियन के नेताओं के अलावा संगठन के तमाम सदस्य मौजूद थे।