मजदूरों के कर्ज के लिए समय की सरकारें ही जिम्मेवार : विधायक रूबी
ाम आदमी पार्टी पंजाब की उप प्रधान व बठिडा देहाती की विधायक प्रो. रूपिदर कौर रूबी ने खेत मजदूरों पर पिछले 30 सालों में 60 प्रतिशत कर्ज बढ़ने पर अकाली भाजपा व कांग्रेस दोनों ही सरकारों को जिम्मेवार ठहराया है।
जागरण संवाददाता,संगत मंडी : आम आदमी पार्टी पंजाब की उप प्रधान व बठिडा देहाती की विधायक प्रो. रूपिदर कौर रूबी ने खेत मजदूरों पर पिछले 30 सालों में 60 प्रतिशत कर्ज बढ़ने पर अकाली भाजपा व कांग्रेस दोनों ही सरकारों को जिम्मेवार ठहराया है। उनका कहना है कि सरकारों ने हमेशा ही ऐसे लोगों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया है। यहां तक कि पंजाब के सीएम भी लोगों के साथ किए वादों को पूरा करने का दावा कर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।
रूबी ने कहा कि कर्ज के बोझ के कारण किसान खुदकुशियां करने के लिए मजबूर हैं तो वहीं अब खेत मजदूर भी इस रास्ते पर चल रहे हैं। इसके तहत 2000 से 2018 तक 7300 खेत मजदूरों ने आत्महत्याएं की, जिनमें से 5765 का एक ही कारण कर्ज रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारों ने खेत मजदूरों के लिए किसी भी प्रकार के सस्ते कर्ज का प्रबंध नहीं किया। 2022 में अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो सबसे पहले मजदूर वर्ग के कर्ज का निपटारा करने के लिए नितियां बनाई जाएंगी।