घर में घुसकर महिला से की मारपीट
एक विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट की।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 11:22 PM (IST)
जासं, बठिडा : अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर बीड़ तालाब बस्ती निवासी एक विधवा महिला के घर में घुसकर मारपीट की। थाना सदर बठिडा पुलिस ने पीड़िता विधवा महिला की शिकायत पर आरोपित मां-बेटे समेत तीन लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया। पुलिस को शिकायत देकर विधवा महिला ने बताया कि बीती 31 मई को उनकी बस्ती में रहने वाली महिला, उसका बेटा सन्नी व एक अन्य युवक मल्ला सिंह उसके घर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक आरोपित महिला को शक था कि उसके पति का उसके साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश के चलते उसपर हमला किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें