दहेज प्रताड़ना के आारोप में पति समेत तीन नामजद
शक्ति नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर समाना जिला पटियाला निवासी तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 05:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 12:00 AM (IST)
जासं, बठिडा : दहेज के लिए प्रताड़ित करने व सामान को खुर्दबुर्द करने के आरोप में महिला थाना ने शक्ति नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर समाना, जिला पटियाला निवासी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शक्ति नगर वासी वाणी अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी सौरभ बांसल निवासी समाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पति व सुसरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके पिता की तरफ से दहेज के रूप में दिया सामान व गहने भी जबरन छीनकर खुर्दबुर्द कर दिए।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपित पति सौरभ बांसल, ससुर रमेश कुमार, सास मीनाक्षी बांसल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें