संस्था ने किया अज्ञात शव का अंतिम संस्कार
शव का अंतिम संस्कार धार्मिक रिवाजों से किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 10:59 PM (IST)
जासं, बठिडा : नौजवान वेलफेयर सोसायटी की ओर से कुछ दिन पहले नहर से बरामद किए शव का अंतिम संस्कार धार्मिक रिवाजों से किया गया। संस्था के हाइवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह ने बताया कि सरहिद नहर से गोबिदपुरा से पूहला के बीच एक शव संस्था ने निकाला। लेकिन युवक की पहचान न होने पर थाना कैंट पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए संस्था के हवाले कर दिया। संस्था ने समाजसेवी पंकज गोयल के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार स्थानीय दाना मंडी स्थित श्मशान भूमि में धार्मिक रीति रिवाजों से कर दिया गया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों कमल वर्मा, सोनू माहेश्वरी, कमलजीत सिंह, विशाल कुमार ने मृतक की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें