विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: बठिंडा में 50 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल; इस महीने नहीं मिलेगी राहत

Published: Wed, 29 May 2024 09:03 AM (IST)

पंजाब में इन दिनों लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे हैं। बीते 15 दिनों से भीषण गर्मी पड़ने के ...और पढ़ें

बठिंडा में 50 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल।
बठिंडा में 50 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, गर्मी से लोगों के हाल-बेहाल।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी पड़ने के साथ लू चल रही है। मंगलवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। बठिंडा एयरपोर्ट पर तापमान 49.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जोकि सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। यह सीजन व वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा।

हरियाणा के सिरसा में 50.3 डिग्री पहुंचा तापमान

हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 50.3 दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के रिकार्ड के मुताबिक वर्ष 1944 से अब तक मई में कभी प्रदेश के किसी जिले में अधिकतम तापमान 49 डिग्री के पार नहीं गया था। लुधियाना में 29 मई, 1944 को अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री पहुंचा था। बठिंडा में मंगलवार को तापमान 49.3 डिग्री तक पहुंच गया। यह मई का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। पटियाला में 27 मई, 1998 को अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री रहा था।

ये भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala की दूसरी बरसी पर आखिर पब्लिक क्यों नहीं होगी शामिल, पिता बलकौर सिंह ने बताई वजह

गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टी

अमृतसर में 24 मई, 2013 को अधिकतम तापमान 48.0 पहुंचा था। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर कंस्ट्रक्शन, रनवे के चलते तापमान अन्य जगह से एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहता है। वहीं हरियाणा में गर्मी का रिकार्ड टूट गया। पहली बार सिरसा का तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर हिमाचल के ऊना व सुंदरनगर में मंगलवार 11 वर्ष बाद सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी के कारण स्कूलों में छुट्टी कर दी है।

बुधवार को भी पंजाब में भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश के दो-तीन जिलों में ही रहेगा। बादल छाने व हल्की वर्षा की संभावना है। जून में कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Punjab Fire News: पंजाब के मुक्तसर में खेतों में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर समेत चार ट्रालियां जलकर खाक