स्वाइन फ्लू के तीन और सेंपल आए
बदलते मौसम के साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू का कहर भी बढ़ता जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 08:18 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 08:18 PM (IST)
संस, ब¨ठडा : बदलते मौसम के साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू का कहर भी बढ़ता जा रहा है। अब स्वाइन फ्लू की चपेट में छोटी उम्र के बच्चे भी चपेट में आ रहे है। जिसके साथ ही जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वीरवार को सिविल अस्पताल में सी कैटेगरी के तीन मरीजों के सैंपल आए है, जिन्हें जांच के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाना है। इसमें दो सैंपल आदेश अस्पताल भुच्चो मंडी से आए है, जबकि एक ब¨ठडा सिविल अस्पताल में आया था। इसमें एक डबवाली का बच्चा है, जिसकी उम्र सिर्फ 14 साल है। वहीं दूसरा बच्चा संगरियां का है, जिसकी उम्र 9 साल की है। इसके अलावा एक साढ़े चार साल का बच्चा है, जोकि ब¨ठडा का रहने वाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें