Move to Jagran APP

सफाई सेवकों ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने संघर्ष का बिगुल फूंकने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 03:51 PM (IST)
सफाई सेवकों ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
सफाई सेवकों ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

जासं, बठिडा: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने संघर्ष का बिगुल फूंकने की घोषणा की है। इस संबंध में राज्य सरकार, निकाय विभाग व निगम अधिकारियों को उनकी मांगों पर 10 दिन के अंदर विचार करने का अल्टीमेटम देते हुए एक पत्र भेजा गया है। इसमें चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर सार्थक फैसला नहीं लिया जाता है तो कर्मचारी अनिश्चिचकाल के लिए हड़ताल पर जाएंगे।

loksabha election banner

इस संबंध में यूनियन पदाधिकारियों की मीटिग प्रधान विक्रम कुमार की अगुआई में हुई। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यूनियन और कर्मचारियों की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों को पूरा करवाने के लिए निगम की मेयर रमन गोयल और निगम कमिश्नर को अल्टीमेटम देकर संघर्ष शुरू किया जाएगा। अगर नई सरकार और निगम ने उनकी जायजा मांगों को 10 दिन के भीतर पूरा नहीं किया तो बठिडा शहर के समूह सफाई सेवक अनिश्चितिकालीन हड़ताल पर जाएंगे, जिसके बाद शहर की बिगड़ने वाली सफाई व्यवस्था के लिए निगम व सरकार जिम्मेवार होगी। इस मौके पर यूनियन के सरपरस्त राम सिंह, चेयरमैन सुखदेव सिंह, महासचिव शेखर, सीनियर मीत प्रधान वजिदर नाथ, उप सरपरस्त लक्ष्मण, उप चेयरमैन मनोज व ज्वाइंट सचिव नानक चंद आदि मौजूद थे। इन मांगों को लेकर किया जाएगा संघर्ष

- शहर में 27 हजार हाजरी प्वाइंट में मेरिट के आधार पर पक्के सैनेटरी मेट लगाए जाएं।

- 322 सफाई सेवकों की भर्ती को बिना देरीके मंजूरी प्रदान की जाए।

-सरकार की हिदायत अनुसार 23 जून 2021 से सारे आउटसोर्स सफाई सेवकों को प्रस्ताव डालकर कांट्रैक्ट बेस पर ठेका व्यवस्था को स्थायी तौर पर बंद किया जाए।

- सेहत ब्रांच में सफाई कर्मचारियों के पेंडिग सभी काम तुरंत निपटाए जाएं।

- 322 आनलाइन सफाई सेवकों की भर्ती की मंजूरी दी जाए।

-आगामी बरसात के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को रेन कोट दिए जाएं।

-पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर प्रस्ताव पास कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाए।

- शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 500 सफाई कर्मचारी फील्ड में दिए जाएं।

- हर हाजरी प्वाइंट में एक दफ्तर बनाकर दिया जाए।

-शहर की बढ़ी आबादी व क्षेत्रफल के आधार पर खाली पड़ी बीट अनुसार भर्ती की जाए।

-सेहत शाखा की तनख्वाह आडिट करने के लिए पक्के तौर पर आडिटर की नियुक्ति की जाए।

-एक जनवरी 2016 के बाद नए पे स्केल का बकाया देने के लिए नगर निगम सरकार के पास लिखकर भेजें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.