सुखमंदर सिंह लीला कांग्रेस में शामिल
विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा हलका तलवंडी साबो से 20 हजार के करीब वोटों से जीत प्राप्त करने वाले आम आदमी पार्टी के सुखमंदर सिंह लीला ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ लिया। विधानसभा हलका तलवंडी साबो से कांग्रेस के हलका सेवादार खुशबाज सिंह जटाना की हाजिरी में कांग्रेस में शामिल होने पर सुखमंदर सिंह लीला को बीसी विग कांग्रेस कमेटी का ब्लाक प्रधान का सर्टिफिकेट दिया गया।
संवाद सहयोगी, तलवंडी साबो : विधानसभा चुनाव के दौरान विधानसभा हलका तलवंडी साबो से 20 हजार के करीब वोटों से जीत प्राप्त करने वाले आम आदमी पार्टी के सुखमंदर सिंह लीला ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ पकड़ लिया। विधानसभा हलका तलवंडी साबो से कांग्रेस के हलका सेवादार खुशबाज सिंह जटाना की हाजिरी में कांग्रेस में शामिल होने पर सुखमंदर सिंह लीला को बीसी विग कांग्रेस कमेटी का ब्लाक प्रधान का सर्टिफिकेट दिया गया। इस मौके जटाना ने कहा कि सुखमंदर सिंह लीला बहुत ही मेहनती वर्कर है जिस कारण उनको पार्टी में शामिल होने पर बीसी विग का ब्लाक प्रधान बनाया गया हैं। मौके पर रणजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, कृष्ण सिंह, राजीव कुमार, गुरतिदर सिंह रिपी मान, अमृतपाल काका, अजीज खान, हरबंस सिंह, तरसेम सेमी, जोगिदर सिंह आदि हाजिर थे।