मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर
अंडर 14 मुकाबलों के दूसरे दिन विद्यार्थियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।
संस, बठिडा : मिशन तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से करवाए जा रहे अंडर 14 मुकाबलों के दूसरे दिन विद्यार्थियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मौके पर जिला स्पोर्ट्स अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में करीब 2200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिनके के लिए बढि़या खाने का प्रबंध किया जा रहा है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी विजय कुमार, सीनियर सहायक खेल विभाग के सुनील कुमार, नरिदर सिंह, साहिल कुमार, हरदीप सिंह, हरनेक सिंह, परमिदर सिंह, रुपिदर सिह, मनजिदर सिंह, बलजीत सिंह, अवतार सिंह, संदीप कौर, कनवीनर वरिदर सिंह, अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह व हरविदर सिंह भी उपस्थित थे।
दूसरे दिन के नतीजे
- आर्चरी में गेम फीटा राउंड में हरजशनदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
- इंडियन राउंड में जशनदीप सिंह ने पहला, अंगद ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों में आर्चरी गेम के फीटा राउंड में आकृति ने पहला स्थान हासिल किया।
- इंडियान राउंड में जैसिका शर्मा ने पहला, राधिका ने दूसरा व आर्शिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कों के फुटबॉल मुकाबलों में भाईरुपा ने आंनद सागर एकेडमी को हराया।
- नथाना ने तलवंडी साबो को टाइब्रेर को हराया।
- रामा मंडी ने बठिडा को हराया।
- लड़कियों के कबड्डी मुकाबलों में चक्क हीरा सिंह ने पहला स्थान, राम नगर ने दूसरा व लेहरा मोहब्बत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- लड़कियों के बास्केटबाल में खालसा क्लब ने पहला स्थान, गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने दूसरा व बहमण दीवाना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप